जब संजू 97 ने दिलाई सेमीफाइनल की टिकट… याद आया गौतम गंभीर का वो बयान जिसने मचा दी थी हलचल

संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी से भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा। इस प्रदर्शन के साथ गौतम गंभीर की 2020 की भविष्यवाणी भी सच साबित हुई।

Mar 2, 2026 - 09:22
 0
जब संजू 97 ने दिलाई सेमीफाइनल की टिकट… याद आया गौतम गंभीर का वो बयान जिसने मचा दी थी हलचल

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 196 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। जवाब में भारत की जीत के हीरो बने संजू सैमसन, जिन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। उनकी पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही क्रिकेट जगत में गौतम गंभीर की एक पुरानी भविष्यवाणी भी सच साबित हो गई।

2020 में कही गई बात आज आई याद
साल 2020 में जब संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे, तब गौतम गंभीर ने उनकी जमकर तारीफ की थी। गंभीर ने कहा था कि संजू सैमसन भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज हैं और अगर वह भारत के लिए नहीं खेल पाए तो यह संजू का नहीं बल्कि भारत का नुकसान होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि सैमसन को रोहित शर्मा और विराट कोहली की तरह लगातार मौके और समर्थन मिलना चाहिए, क्योंकि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हो सकते हैं। उस समय यह बयान काफी चर्चा में रहा, क्योंकि सैमसन को टीम में लगातार मौके नहीं मिल रहे थे।

अब कोच बने गंभीर, शिष्य ने किया कमाल
आज हालात बदल चुके हैं। गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के हेड कोच हैं और संजू सैमसन ने बड़े मंच पर वही कर दिखाया, जिसकी उम्मीद उन्होंने सालों पहले जताई थी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा कि वह हमेशा जानते थे कि संजू बड़े मौके पर चमकेंगे। उन्होंने सैमसन को वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी बताया और कहा कि टीम को जिस दिन उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, उसी दिन उन्होंने अपना पूरा पोटेंशियल दिखाया। उन्होंने यह भी कहा कि अभी दो और मैच बाकी हैं और यह सैमसन के लिए नई शुरुआत हो सकती है।

97 रन और इतिहास की याद
संजू सैमसन शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी यह पारी हमेशा याद रखी जाएगी। ठीक वैसे ही जैसे गौतम गंभीर की 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली गई 97 रनों की पारी को याद किया जाता है। दोनों ही मौकों पर 97 रन बनाकर टीम को जीत की राह पर ले जाया गया। इस तरह शिष्य ने अपने कोच की यादगार पारी की तरह ही एक ऐतिहासिक प्रदर्शन कर दिखाया और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।