कच्चा चुकंदर खाने से हो सकते हैं नुकसान, एक्सपर्ट्स ने दी सावधानी बरतने की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि कच्ची चुकंदर का अधिक सेवन पेट की समस्याओं का कारण बन सकता है और गुर्दे की पथरी का खतरा बढ़ा सकता है। चुकंदर का सेवन करने का सुरक्षित तरीका जानें।
चुकंदर को अक्सर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कई लोग यह सोचते हैं कि चुकंदर खाने से शरीर को सिर्फ फायदे ही मिलते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर चुकंदर का सेवन सही मात्रा और सही तरीके से नहीं किया जाए तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। खासकर कच्चा चुकंदर ज्यादा खाने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
कच्चा चुकंदर पेट की समस्याएं बढ़ा सकता है
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कच्चा चुकंदर पेट की सेहत पर असर डाल सकता है। अगर कोई व्यक्ति इसे अधिक मात्रा में कच्चा खाता है, तो पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। कच्चा चुकंदर खाने से पेट फूलना, गैस बनना और दस्त जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही पेट की समस्या रहती है, उन्हें कच्चा चुकंदर खाने से बचना चाहिए। अगर आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो चुकंदर को पकाकर या उबालकर खाना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
किडनी स्टोन के मरीजों को रहना चाहिए सावधान
चुकंदर में ऑक्सालेट की मात्रा अधिक पाई जाती है। यही वजह है कि गुर्दे की पथरी से पीड़ित लोगों को कच्चा चुकंदर खाने से बचने की सलाह दी जाती है। ज्यादा ऑक्सलेट शरीर में जमा होकर किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है जो मिट्टी के अंदर उगती है। अगर इसे बिना पकाए खाया जाए तो इसमें मौजूद मिट्टी के कीटाणु या हानिकारक बैक्टीरिया शरीर में पहुंचकर सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
चुकंदर खाने का सही तरीका क्या है
विशेषज्ञों का कहना है कि चुकंदर को उबालकर या पकाकर खाना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इस तरह खाने से इसके पोषक तत्व भी मिलते हैं और नुकसान का खतरा भी कम रहता है। इसके अलावा चुकंदर को खाली पेट खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे पेट में असहजता हो सकती है।
सीमित मात्रा में ही करें सेवन
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। संतुलित मात्रा में और सही तरीके से खाया गया चुकंदर शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन बिना सोचे-समझे और ज्यादा मात्रा में कच्चा चुकंदर खाने से सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
