राम नवमी पर ये 5 उपाय कर लिए तो कर्ज और गरीबी होगी खत्म… जानिए क्या चढ़ाना है जरूरी
राम नवमी 2026 में 27 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान राम की पूजा के साथ किए गए विशेष उपाय आर्थिक तंगी, कर्ज और दरिद्रता को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। जानिए आसान उपाय, पूजा विधि और इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Ram Navami 2026: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। यह दिन भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में राम नवमी 27 मार्च को पड़ेगी। इस दिन पूजा-पाठ और उपाय करने से विशेष लाभ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग आर्थिक तंगी, कर्ज या धन की कमी से परेशान हैं, वे इस दिन कुछ आसान उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।
हनुमान जी की सेवा से मिलेगा लाभ
राम नवमी के दिन भगवान राम के प्रिय भक्त हनुमान जी की पूजा करना बहुत लाभकारी माना जाता है। इस दिन हनुमान जी को चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर अर्पित करें और ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इससे पुराने से पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने का मार्ग खुलता है।
भगवान राम को प्रिय भोग से बढ़ेगी बरकत
भगवान विष्णु के अवतार श्री राम को पीला रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में इस दिन उन्हें केसर युक्त पीले चावल या मखाने की खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद इस प्रसाद को गरीब बच्चों में बांटना शुभ माना जाता है। इससे घर में बरकत आती है और आर्थिक परेशानियां कम होती हैं।
तुलसी के प्रयोग से खुलेंगे धन के रास्ते
धार्मिक मान्यता के अनुसार बिना तुलसी के भगवान विष्णु या श्री राम का भोग अधूरा माना जाता है। राम नवमी के दिन 108 तुलसी के पत्तों पर चंदन से ‘राम’ लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करें। यह उपाय धन लाभ के रास्ते खोलने वाला माना जाता है और जीवन की कंगाली दूर करता है।
दक्षिणावर्ती शंख और स्तोत्र का महत्व
आर्थिक समृद्धि के लिए दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व बताया गया है। राम जन्म के समय दूध और गंगाजल से शंख में भरकर भगवान राम का अभिषेक करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वहीं, शत्रुओं से बचने के लिए राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए, जिससे सुरक्षा कवच बनता है और धन सुरक्षित रहता है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
राम नवमी के दिन सात्विक भोजन करना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना जरूरी माना गया है। अपनी क्षमता के अनुसार पीले वस्त्र, गुड़ या चने की दाल का दान करें। साथ ही राम नाम का जप अधिक से अधिक करें। इस दिन घर की छत पर केसरिया ध्वज लगाना भी शुभ माना जाता है, जिससे यश और सम्मान में वृद्धि होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
