ओवरशेयरिंग की आदत बन सकती है परेशानी, जानिए इससे बचने के आसान तरीके

जानिए अत्यधिक जानकारी साझा करना क्या होता है, मानसिक स्वास्थ्य और रिश्तों पर इसके क्या दुष्प्रभाव होते हैं, और इस आदत को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के सरल उपाय क्या हैं।

Mar 26, 2026 - 10:03
 0
ओवरशेयरिंग की आदत बन सकती है परेशानी, जानिए इससे बचने के आसान तरीके

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग मानसिक दबाव, तनाव और जिम्मेदारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में कई लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते और अंदर ही अंदर परेशान रहते हैं, जबकि कुछ लोग इसके उलट हर बात खुलकर साझा कर देते हैं। जरूरत से ज्यादा निजी बातें शेयर करने की इस आदत को ओवरशेयरिंग कहा जाता है। भले ही इससे मन हल्का हो जाता है, लेकिन यह आदत कई बार मुश्किलों की वजह भी बन सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सही समय और सही व्यक्ति के साथ ही अपनी बातें साझा करनी चाहिए, ताकि मानसिक संतुलन और निजी जीवन सुरक्षित रह सके।

क्या है ओवरशेयरिंग और क्यों पड़ती है आदत
ओवरशेयरिंग का मतलब है अपनी निजी, भावनात्मक और पर्सनल जानकारी जरूरत से ज्यादा दूसरों के साथ साझा करना। कई लोग बिना सोचे-समझे किसी भी व्यक्ति से अपनी बातें कह देते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे इमोशनल सपोर्ट की जरूरत, ध्यान पाने की इच्छा, अपनी सीमाओं की समझ का अभाव या फिर सोशल मीडिया का प्रभाव। धीरे-धीरे यह एक आदत बन जाती है, जो आगे चलकर नुकसान पहुंचा सकती है।

ओवरशेयरिंग के नुकसान
इस आदत का सबसे बड़ा नुकसान प्राइवेसी पर पड़ता है। जब आप अपनी निजी बातें हर किसी से साझा करते हैं, तो उनके गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा रिश्तों में असहजता भी आ सकती है और आपकी छवि पर भी असर पड़ता है। कई बार लोग आपकी बातों को गलत तरीके से पेश कर सकते हैं, जिससे परेशानी बढ़ सकती है।

कैसे बचें इस आदत से
ओवरशेयरिंग से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि बोलने से पहले सोचें। खुद से पूछें कि क्या यह बात साझा करना जरूरी है। अपनी सीमाएं तय करना भी बेहद जरूरी है, ताकि आप हर किसी से अपनी निजी बातें साझा न करें। कम बोलने की आदत अपनाने से भी इस समस्या से बचा जा सकता है। इसके अलावा इमोशनली मजबूत बनना भी जरूरी है, ताकि आप हर स्थिति में खुद को संभाल सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।