संतरे के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा को मिल सकता है ग्लो और कई फायदे

घर पर ही संतरे के छिलके से प्राकृतिक फेस पैक बनाना सीखें और चमकदार त्वचा, निखार और टैन हटाने के लिए इसके फायदों के बारे में जानें।

Mar 12, 2026 - 14:26
 0
संतरे के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा को मिल सकता है ग्लो और कई फायदे

अक्सर लोग संतरा खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि Orange के छिलके पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार संतरे के छिलकों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह स्किन के लिए नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह काम कर सकते हैं। खासतौर पर अगर आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो संतरे के छिलकों से बना फेस पैक काफी मददगार हो सकता है। इस फेस पैक को हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

ऐसे तैयार करें संतरे के छिलकों का फेस पैक
संतरे के छिलकों से फेस पैक बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। जब छिलके पूरी तरह सूख जाएं तो उन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। इसके बाद एक कटोरी में इस पाउडर को निकालें और उसमें थोड़ा शहद और दही मिलाएं। अब इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। यह पेस्ट ही आपका नेचुरल फेस पैक बन जाता है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका
तैयार किए गए इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे लगभग 15 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। हालांकि इसे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है, ताकि यह पता चल सके कि आपकी त्वचा पर इसका कोई नकारात्मक असर तो नहीं हो रहा है।

त्वचा को मिल सकते हैं कई फायदे
संतरे के छिलकों से बना यह फेस पैक त्वचा के लिए कई तरह से लाभकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा में प्राकृतिक चमक आ सकती है। इसके अलावा यह डल यानी बेजान त्वचा को ब्राइट बनाने में मदद कर सकता है। कई लोग टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को टाइट रखने में भी सहायक माने जाते हैं।

नियमित उपयोग से दिख सकता है असर
अगर इस फेस पैक का सही तरीके से और नियमित रूप से उपयोग किया जाए तो कुछ ही समय में त्वचा पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसलिए कई लोग इसे अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।