घर के खर्च को लेकर हुई बहस और बेटे ने कर दी पिता की हत्या, लोहे की रॉड से किया हमला

नोएडा में घर के खर्च को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Mar 7, 2026 - 11:45
 0
घर के खर्च को लेकर हुई बहस और बेटे ने कर दी पिता की हत्या, लोहे की रॉड से किया हमला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में घर के खर्च को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। गुस्से में आकर बेटे ने पास में खड़े ट्रैक्टर से लोहे की रॉड निकालकर पिता के सिर पर कई बार हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वार इतना जोरदार था कि उनकी एक आंख तक बाहर निकल आई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए।

पिता ट्रक ड्राइवर, बेटा चलाता था ओला कैब
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर थे। वे अपने परिवार के साथ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में रहते थे। उनका बेटा सत्येंद्र ओला कैब चलाता है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र की हाल ही में शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी वह घर के खर्च में कोई आर्थिक मदद नहीं करता था। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

दोस्तों के सामने पैसे मांगने पर बढ़ा विवाद
इस मामले में एसीपी थर्ड नोएडा राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम राकेश अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा सत्येंद्र वहां पहुंच गया। पिता ने दोस्तों के सामने ही बेटे से घर के खर्च के लिए पैसे मांग लिए। इस बात पर सत्येंद्र ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पिता ने बेटे को कई थप्पड़ मार दिए।

अपमान के गुस्से में कर दिया जानलेवा हमला
दोस्तों के सामने थप्पड़ खाने से सत्येंद्र खुद को अपमानित महसूस करने लगा। गुस्से में उसने पास ही खड़े ट्रैक्टर से लोहे की रॉड निकाल ली और अपने पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से राकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी बेटा गिरफ्तार, पुलिस कर रही कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्येंद्र को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।