कोचिंग छात्रा के साथ 7 साल तक दुष्कर्म, फिर टीचर ने रचाई दूसरी शादी, विरोध करने पर तीसरी मंजिल से फेंका

मुजफ्फरपुर में कोचिंग संचालक पर छात्रा के शोषण और विरोध पर तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

Mar 19, 2026 - 14:42
 0
कोचिंग छात्रा के साथ 7 साल तक दुष्कर्म, फिर टीचर ने रचाई दूसरी शादी, विरोध करने पर तीसरी मंजिल से फेंका

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कोचिंग संचालक पर आरोप है कि उसने एक छात्रा को शादी का झांसा देकर सात साल तक उसका यौन शोषण किया। मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी ने दूसरी जगह शादी कर ली और विरोध करने पर छात्रा को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

सात साल तक झांसा देकर किया शोषण
यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर की है। पीड़िता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, छात्रा कक्षा नौवीं से आरोपी नवीन कुमार के कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि शादी का वादा कर वह पिछले सात साल से छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा।

दूसरी शादी से खुला राज
मामले में मोड़ तब आया जब आरोपी नवीन कुमार ने पिछले महीने छात्रा को बिना बताए दूसरी जगह शादी कर ली। जब छात्रा को इसकी जानकारी मिली तो उसने इसका विरोध किया। आरोपी ने 9 मार्च को उसे बातचीत के बहाने अपने घर बुलाया, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया।

तीसरी मंजिल से दिया धक्का
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी छात्रा को घर की तीसरी मंजिल पर ले गया और जान से मारने की नीयत से उसे नीचे धक्का दे दिया। घटना के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

होश आने पर सामने आई सच्चाई
छात्रा कई दिनों तक बेहोश रही। होश में आने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसके पिता ने अहियापुर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नवीन कुमार फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।