शादी भी नहीं हो रही, समाज में बदनामी हो रही… ताने सुन-सुनकर भड़की बेटियां, मुजफ्फरनगर में सोते पिता का रेत डाला गला

मुजफ्फरनगर में दो बेटियों ने पिता के तानों से परेशान होकर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन घंटे में मामला सुलझाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Feb 24, 2026 - 10:18
 0
शादी भी नहीं हो रही, समाज में बदनामी हो रही… ताने सुन-सुनकर भड़की बेटियां, मुजफ्फरनगर में सोते पिता का रेत डाला गला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। यहां दो बेटियों ने मिलकर अपने ही पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना मोरना कस्बे की है, जहां 60 वर्षीय किसान राम प्रसाद की लाश घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिली। पुलिस ने महज तीन घंटे में मामले का खुलासा करते हुए दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बेटियों ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया और बताया कि पिता के तानों और व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

घर में सो रहे पिता पर किया हमला
यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। राम प्रसाद घर में सो रहे थे। सोमवार सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य जागे तो चारपाई के नीचे उनका शव पड़ा मिला। उनका गला बेरहमी से रेता गया था और पेट पर भी चाकू के गहरे निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ जांच में जुट गए।

शक घरवालों पर गया, बेटियों से पूछताछ
मृतक की पत्नी चंद्रकली ने बताया कि रात करीब 2 बजे राम प्रसाद पानी पीकर सोए थे और वह खुद दवा लेकर सो गई थीं। सुबह उठने पर घटना का पता चला। पुलिस को घर के अंदर ही खून के धब्बे और हाथ धोने के निशान मिले, जिससे शक घर के सदस्यों पर गया। पुलिस ने 32 वर्षीय बड़ी बेटी कोमल और 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

दो दिन से बना रही थीं हत्या की योजना
पूछताछ में दोनों बहनों ने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वे पिछले दो दिनों से पिता की हत्या की योजना बना रही थीं। उनका आरोप था कि पिता बेटा-बेटी में फर्क करते थे, बात-बात पर ताने देते थे और शादी न होने को लेकर अपमानित करते थे। घटना वाली रात भी पिता ने कड़वी बात कह दी, जिसके बाद गुस्से में आकर दोनों ने चाकू से हमला कर दिया।

सबूत छिपाने की कोशिश और पुलिस कार्रवाई
हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल चाकू को पोटली में बांधकर घर के भूसे में छिपा दिया था। पुलिस ने बेटियों की निशानदेही पर सामान बरामद कर लिया। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि सूचना मिलते ही 112 टीम, एसओजी और फील्ड यूनिट ने जांच की और शुरुआती शक सही निकला। बड़ी बेटी 32 साल की है, जबकि छोटी इंटर की छात्रा है। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।