तंत्र-मंत्र के बहाने प्रेमी को सौंप दी मासूम बेटियां… मुरादाबाद में कलयुगी मां की खौफनाक साजिश का खुलासा

मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में मां द्वारा प्रेमी के बहकावे में आकर अपनी नाबालिग बेटियों को सौंपने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Feb 22, 2026 - 11:07
 0
तंत्र-मंत्र के बहाने प्रेमी को सौंप दी मासूम बेटियां… मुरादाबाद में कलयुगी मां की खौफनाक साजिश का खुलासा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने अवैध संबंधों के चलते अपनी ही नाबालिग बेटियों को अपने प्रेमी के हवाले कर दिया। आरोप है कि महिला के प्रेमी ने दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न किया। इस घटना ने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश और हैरानी का माहौल है।

तांत्रिक प्रेमी के बहकावे में आकर मां ने उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार पाकबड़ा इलाके में रहने वाली महिला अपने गांव के ही महेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के संपर्क में थी, जो झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का काम करता था। बच्चियों के पिता की मौत के बाद महिला उसके करीब आ गई। आरोप है कि जनवरी महीने में महिला अपनी 13 साल की बड़ी बेटी और 10 साल की छोटी बेटी को तंत्र-मंत्र के बहाने सुनसान जंगल में ले गई। वहां आरोपी महेंद्र ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और छोटी बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें कीं।

धमकी के डर से चुप रहीं बच्चियां, बाद में दादा को बताई आपबीती
पीड़ित बच्चियों का कहना है कि आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डर के कारण दोनों कई महीनों तक चुप रहीं। बाद में हिम्मत जुटाकर उन्होंने अपने दादा को पूरी घटना बताई। इसके बाद दादा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला सामने आया।

पुलिस ने POCSO एक्ट में दर्ज किया केस, दोनों आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि पीड़ित बच्चियों के दादा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी और एक सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।