बीवी का जिम जाना पति को नहीं आया पसंद… लोहे की रॉड से पत्नी की कर दी हत्या, 7 घंटे तक बैठा रहा लाश के पास

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद में एक पति ने जिम जाने को लेकर विवाद में अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। वारदात के बाद वह 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने पहले से प्रताड़ना और साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Apr 23, 2026 - 14:30
 0
बीवी का जिम जाना पति को नहीं आया पसंद… लोहे की रॉड से पत्नी की कर दी हत्या, 7 घंटे तक बैठा रहा लाश के पास

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह जिम जाती थी। स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता ने अपनी पत्नी पूनम गुप्ता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिम से लौटते ही हुआ विवाद, गुस्से में ली जान
जानकारी के अनुसार, पूनम गुप्ता रोजाना जिम जाती थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह जब पूनम जिम से घर लौटी, तो दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर शोभित ने शटर खोलने वाले भारी लोहे के हैंडल से पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा आरोपी
वारदात के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि घर में ही करीब सात घंटे तक शव के पास बैठा रहा। इसी दौरान उनकी बेटी स्कूल से घर लौटी, लेकिन आरोपी ने उसे दूसरे कमरे में भेज दिया। शाम के समय उसने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घटना को हादसा बताने की कोशिश की।

पुलिस जांच में खुला सच, आरोपी ने कबूला जुर्म
डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो बेड पर महिला का शव मिला, जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पूछताछ में आरोपी शोभित गुप्ता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिजनों के गंभीर आरोप, पहले भी हत्या की कोशिश का दावा
मृतका के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई का कहना है कि यह सिर्फ जिम जाने का विवाद नहीं था, बल्कि उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी उसकी हत्या की कोशिश की गई थी और उसे कांच का पाउडर खिलाने की बात भी सामने आई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त सजा की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।