भजन कुटी में मासूम के साथ दरिंदगी… वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग, सड़क पर आरोपी बाबा की जमकर पिटाई

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में एक भजन कुटी में रहने वाले व्यक्ति पर मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक कुकर्म का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत की है।

Mar 10, 2026 - 10:45
 0
भजन कुटी में मासूम के साथ दरिंदगी… वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग, सड़क पर आरोपी बाबा की जमकर पिटाई

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जैंत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में भजन कुटी में रहने वाले एक व्यक्ति पर मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी ने बच्चे को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। इसके बाद पीड़ित के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

सामान मंगाने के बहाने कुटी में बुलाया
पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 6 मार्च 2026 की है। उस दिन उनका बेटा घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि गांव की लाठी वाली मढ़ी स्थित साधू बाबा भजन कुटी में रहने वाले कृष्ण दास ने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने कुटी के अंदर बुला लिया। पिता का कहना है कि आरोपी ने बच्चे को अंदर बुलाने के बाद उसे डरा-धमकाकर कुटी के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया गया।

डर के कारण कई दिनों तक चुप रहा मासूम
शिकायत में यह भी बताया गया है कि घटना के बाद आरोपी ने बच्चे को सख्त धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसी डर के कारण मासूम कई दिनों तक घर में किसी को कुछ नहीं बता पाया। हालांकि कुछ समय बाद परिवार वालों ने बच्चे के व्यवहार में बदलाव और घबराहट महसूस की। जब परिजनों ने उससे सख्ती से पूछा तो बच्चे ने पूरी आपबीती उन्हें बता दी। यह सुनकर परिवार के लोग हैरान और परेशान हो गए।

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
इस घटना को और भी चौंकाने वाली बात यह है कि इस घिनौने कृत्य का किसी ने वीडियो बना लिया था। बाद में यह वीडियो इलाके में वायरल हो गया। जब यह वीडियो पीड़ित परिवार के मोबाइल तक पहुंचा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद बच्चे के पिता ने जैंत थाना पहुंचकर आरोपी कृष्ण दास के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

आरोपी को पकड़ने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
घटना की जानकारी फैलते ही गांव में भारी रोष फैल गया। ग्रामीण इस मामले को लेकर बेहद नाराज नजर आए। बताया जा रहा है कि जब जैंत थाना पुलिस आरोपी बाबा को पकड़कर ला रही थी, उसी दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।