सपने में चंद्रग्रहण देखना क्या देता है संकेत? जानिए शुभ या अशुभ असर

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, सपने में चंद्र ग्रहण देखने का अर्थ जानें, साथ ही स्वास्थ्य, धन और करियर पर इसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के बारे में भी जानें।

Mar 1, 2026 - 10:17
 0
सपने में चंद्रग्रहण देखना क्या देता है संकेत? जानिए शुभ या अशुभ असर

स्वप्नशास्त्र में हर सपने का कोई न कोई अर्थ बताया गया है। कई बार हम ऐसे दृश्य सपने में देखते हैं, जिनका असर हमारे मन पर गहरा पड़ता है। उन्हीं में से एक है सपने में चंद्रग्रहण देखना। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा को शुभ ग्रह माना जाता है और इसका संबंध मन, माता, परिवार और आर्थिक स्थिति से जोड़ा जाता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सपने में चंद्रग्रहण देखता है, तो इसे सामान्य सपना नहीं माना जाता। आइए जानते हैं कि इस सपने का असल जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है और किन स्थितियों में यह शुभ भी माना जाता है।

चंद्रमा का महत्व और ग्रहण का संकेत
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और माता का कारक ग्रह माना गया है। चंद्रमा की स्थिति का असर पारिवारिक संबंधों, मानसिक स्थिति और आर्थिक पक्ष पर पड़ता है। इसलिए चंद्रमा का ग्रसित होना, यानी चंद्रग्रहण, धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता। हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में इसका अर्थ सकारात्मक भी हो सकता है।

सपने में चंद्रग्रहण के प्रतिकूल प्रभाव
अगर कोई व्यक्ति सपने में चंद्रग्रहण देखता है, तो उसे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि चंद्रमा मन और माता से जुड़ा है, इसलिए माता के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में व्यक्ति को संतुलित जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए और माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह सपना आर्थिक हानि का संकेत भी दे सकता है। अचानक धन का नुकसान, चोरी या कीमती सामान के खो जाने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे सपने के बाद आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। सामाजिक जीवन में भी मान-सम्मान में कमी या गलत आरोप लगने की स्थिति बन सकती है। करियर के क्षेत्र में काम रुकना, दिक्कतें आना या विरोधियों से परेशानी बढ़ना भी इसका संकेत माना गया है।

कब माना जाता है शुभ संकेत?
अगर सपने में चंद्रग्रहण समाप्त होता हुआ दिखाई दे, तो यह सकारात्मक संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि जीवन की समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं। वहीं, अगर ग्रहण के दौरान आप खुद को ध्यान करते या मंत्र जप करते देखें, तो यह भी शुभ माना जाता है। ऐसे सपने जीवन में शांति और समस्याओं के समाधान का संकेत देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।