हाईवे किनारे बक्से में मिली महिला की लाश… पहली पत्नी से छिपाने के लिए पति बना कातिल

Uttar Pradesh News: कौशाम्बी में लोहे के बक्से में मिली महिला की लाश का खुलासा हुआ। पति हर्ष खियानी ने दूसरी पत्नी मोनी वर्मा की हत्या कर शव फेंक दिया था। पुलिस ने 12 दिन की जांच के बाद आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

Apr 27, 2026 - 16:46
 0
हाईवे किनारे बक्से में मिली महिला की लाश… पहली पत्नी से छिपाने के लिए पति बना कातिल

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में 15 अप्रैल को नेशनल हाईवे किनारे लोहे के बक्से में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज घटना में महिला की पहचान अमेठी निवासी मोनी वर्मा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उसकी हत्या उसके ही पति हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू ने की थी। आरोपी ने शव को बक्से में भरकर कार से कौशाम्बी लाकर फेंक दिया था। इस पूरे मामले ने इलाके में दहशत फैला दी थी, जिसे सुलझाने के लिए पुलिस ने लगातार कई दिनों तक जांच की।

12 दिन की जांच के बाद खुला राज
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन टीमें बनाई थीं। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस और कोखराज थाना पुलिस ने करीब 12 दिनों तक सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक खास तरह के लोहे के बक्से के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची और मामले का पर्दाफाश हुआ।

पति ने ही रची हत्या की साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपी हर्ष खियानी ने बताया कि मोनी वर्मा उसकी दूसरी पत्नी थी और वह पिछले तीन साल से उसके साथ लिव-इन में रह रही थी। मृतका शादी को सार्वजनिक करने और घर ले जाने का दबाव बना रही थी। इसी डर से कि पहली पत्नी और समाज में विवाद होगा, उसने हत्या की योजना बनाई।

हाईवे किनारे फेंका शव 
आरोपी ने बाजार से एक बक्सा, कुनैन की गोलियां और पॉलीथीन खरीदी। 15 अप्रैल को मौका पाकर उसने महिला का गला उसी के स्टॉल से दबाकर हत्या कर दी और शव को बक्से में भर दिया। इसके बाद अपने साथी यश गुप्ता को पैसों का लालच देकर शव को ठिकाने लगाने में मदद ली। बता दें कि दोनों आरोपी कार से शव को लेकर कौशाम्बी पहुंचे और कोखराज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे बक्सा फेंक दिया। इसके बाद मृतका का हैंडबैग और दस्तावेज भी झाड़ियों में फेंक दिए, ताकि पहचान न हो सके।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर मृतका का बैग बरामद हुआ, जिसमें मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।