लखनऊ में पति के बंदरिया कहने से आहत मॉडल पत्नी ने की खुदकुशी, हंसी-मजाक बनी मौत की वज़ह

इंदिरानगर में एक मॉडल ने अपने पति द्वारा किए गए मजाक से आहत होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Jan 30, 2026 - 10:03
Jan 30, 2026 - 10:32
 0
लखनऊ में पति के बंदरिया कहने से आहत मॉडल पत्नी ने की खुदकुशी, हंसी-मजाक बनी मौत की वज़ह

Uttar Pradesh News:  लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक मॉडल ने घरेलू माहौल में हुए मामूली मजाक से आहत होकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार में खुशी का माहौल था और सभी लोग आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान पति द्वारा कही गई एक बात मॉडल को इतनी चुभ गई कि उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पति के मजाक से आहत हुई महिला
मृतका की पहचान मॉडल तन्नु सिंह के रूप में हुई है, जो अपने पति राहुल सिंह के साथ इंदिरानगर में रहती थीं। तन्नु को मॉडलिंग का बेहद शौक था और वह अपने लुक्स और करियर को लेकर काफी संवेदनशील मानी जाती थीं। तन्नु की बहन अंजली ने बताया कि बुधवार शाम परिवार के सभी सदस्य सीतापुर में एक रिश्तेदार के यहां से खुशी-खुशी लौटे थे। घर आने के बाद सभी लोग बैठकर आपस में बातचीत और मजाक कर रहे थे।

कमरे में जाकर उठाया आत्मघाती कदम
इसी दौरान मजाक में पति राहुल ने तन्नु को बंदरिया कह दिया। यह बात तन्नु को इतनी बुरी लगी कि वह नाराज होकर तुरंत अपने कमरे में चली गई। परिवार के लोगों को लगा कि वह थोड़ी देर में शांत हो जाएगी, इसलिए किसी ने उसे तुरंत मनाने की कोशिश नहीं की। करीब एक घंटे बाद जब खाने के लिए तन्नु को आवाज दी गई और कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजन कमरे में पहुंचे। वहां का नजारा देख सभी के होश उड़ गए।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच
अंजली के मुताबिक तन्नु अपने लुक्स और करियर को लेकर काफी गंभीर रहती थी और इसी संवेदनशीलता के कारण वह पति के मजाक को सहन नहीं कर सकी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी मजाक और उससे आहत होने का लग रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।