3 दिन में खत्म हुआ टेस्ट, अफगानिस्तान का किया सफाया… टीम इंडिया ने 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

भारत ने न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर टेस्ट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। शुभमन गिल, केएल राहुल, मानव सुथार और वॉशिंगटन सुंदर के शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया ने 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Jun 8, 2026 - 16:20
 0
3 दिन में खत्म हुआ टेस्ट, अफगानिस्तान का किया सफाया… टीम इंडिया ने 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

India vs Afghanistan Test: न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने मुकाबला पारी और 300 रन के विशाल अंतर से जीत लिया। यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ भारत ने अपना पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेस्ट जीत साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आई थी, जब उसने पारी और 272 रन से मुकाबला जीता था। अब अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भी सबसे बड़ी जीत
यह जीत अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत साबित हुई। इससे पहले दोनों देशों के बीच 2018 में बेंगलुरु में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने पारी और 262 रन से जीत हासिल की थी। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक खेले दोनों टेस्ट मैच पारी के अंतर से जीते हैं। इससे टीम इंडिया की मजबूत पकड़ साफ दिखाई देती है।

शुभमन गिल और केएल राहुल ने जमाए शानदार शतक
मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 564 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। टीम के कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शानदार शतक लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने भी 81-81 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। भारतीय बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के सामने अफगानिस्तान के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए।

मानव सुथार और गेंदबाजों ने किया कमाल
564 रन के विशाल स्कोर के जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी सिर्फ 152 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 412 रन की बड़ी बढ़त मिली। इस दौरान मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। इसके बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की टीम ज्यादा देर टिक नहीं सकी और सिर्फ 112 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मानव सुथार को भी एक विकेट मिला। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मैच सिर्फ तीन दिन में समाप्त हो गया और भारत ने ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।