कांप उठेगा पाकिस्तान... रूस से आ रहा है भारत का ब्रह्मास्त्र, अब दुश्मन की खैर नहीं

S400MissileSystem: भारत को रूस से चौथा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम मिलने जा रहा है। यह मई तक तैनात हो सकता है। पहले ही तीन सिस्टम सक्रिय हैं। S-400 की 400 किमी रेंज और ताकत पाकिस्तान और चीन के खिलाफ सुरक्षा को मजबूत करती है। ऑपरेशन सिंदूर में इसकी क्षमता साबित हो चुकी है।

Apr 28, 2026 - 15:02
 0
कांप उठेगा पाकिस्तान... रूस से आ रहा है भारत का ब्रह्मास्त्र, अब दुश्मन की खैर नहीं

भारत के लिए रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरा होने से पहले ही देश को नया S-400 एयर डिफेंस सिस्टम मिलने जा रहा है। रूस ने भारत के लिए चौथा S-400 सिस्टम रवाना कर दिया है, जो जल्द ही देश पहुंचने वाला है। इस सिस्टम ने पहले ही अपनी ताकत दिखा दी है और पाकिस्तान भी इसकी मारक क्षमता से डरता है। विशेषज्ञ मानें तो इसके आने से भारत की हवाई सुरक्षा और मजबूत होगी। यह कदम भारत की रक्षा तैयारी को और ऊंचे स्तर पर ले जाएगा।

रूस से आ रहा चौथा S-400 सिस्टम
रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने भारत का चौथा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम भेज दिया है। यह मई के मध्य तक भारत पहुंच सकता है और महीने के अंत तक इसकी तैनाती होने की उम्मीद है। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने 18 अप्रैल तक इसका निरीक्षण पूरा कर लिया था। यह सिस्टम पूरी तरह जांच के बाद ही भेजा गया है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ जाती है।

पांच सिस्टम का बड़ा सौदा
भारत ने साल 2018 में रूस के साथ पांच S-400 सिस्टम खरीदने का 5.5 बिलियन डॉलर का समझौता किया था। अब तक तीन सिस्टम भारत को मिल चुके हैं। सरकार ने पहले ही पांच और सिस्टम खरीदने की मंजूरी दे दी है। S-400 की मारक क्षमता 400 किलोमीटर तक है, जिससे यह दूर से ही दुश्मन के हवाई हमलों को रोक सकता है।

कहां तैनात हैं और कहां होंगे नए सिस्टम
अभी भारत के तीन S-400 सिस्टम पंजाब, लद्दाख और सिलीगुड़ी कॉरिडोर में तैनात हैं। ये चीन और पाकिस्तान की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। आने वाला चौथा सिस्टम राजस्थान में तैनात किया जा सकता है, जिससे पश्चिमी सीमा की सुरक्षा और मजबूत होगी। पांचवां सिस्टम इस साल नवंबर तक मिलने की उम्मीद है।

ऑपरेशन सिंदूर में दिखी ताकत
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 ने शानदार प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान ने इसे निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इस सिस्टम के कारण पाकिस्तान को अपने लड़ाकू विमानों को क्वेटा और पेशावर बेस पर हटाना पड़ा। S-400 की ताकत के सामने दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन कमजोर साबित हुए।

कितना ताकतवर है S-400 सिस्टम
S-400 को भारत का ब्रह्मास्त्र माना जाता है। यह सिस्टम F-35 और F-16 जैसे आधुनिक फाइटर जेट को भी ट्रैक और नष्ट करने की क्षमता रखता है। इसकी लंबी दूरी की रडार और एंटी-बैलिस्टिक क्षमता भारत को हर दिशा से सुरक्षित बनाती है। पांचों सिस्टम पूरी तरह तैनात होने के बाद देश की सुरक्षा और मजबूत हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।