घर में आसानी से उगाएं पुदीना, बिना बीज के भी मिलेगा ताजा स्वाद और सेहत का फायदा

बिना बीज के गमलों में घर पर पुदीना उगाने की आसान विधि सीखें। गर्मियों में ताज़ा और सेहतमंद पुदीना पाने के सरल तरीके।

Mar 17, 2026 - 12:25
 0
घर में आसानी से उगाएं पुदीना, बिना बीज के भी मिलेगा ताजा स्वाद और सेहत का फायदा

गर्मी के मौसम में पुदीना का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। छाछ, रायता, चटनी और शरबत में पुदीना न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। खासकर पुदीने का शरबत पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप बाजार से बार-बार पुदीना खरीदने से बचना चाहते हैं, तो इसे घर में ही उगा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बीज खरीदने की भी जरूरत नहीं होती और बहुत ही आसान तरीके से गमले में पुदीना उगाया जा सकता है।

गमले में पुदीना उगाने का आसान तरीका
घर में खाली पड़े गमलों में पुदीना आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए आप कोई भी सामान्य या थोड़ा चौड़ा गमला ले सकते हैं। ध्यान रखें कि गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हो, ताकि पौधा खराब न हो। अब गमले में भुरभुरी मिट्टी, कोकोपिट और वर्मीकम्पोस्ट मिलाकर भर लें। बाजार से लाए गए पुदीने की मोटी टहनियों को कुछ देर पानी में भिगो दें। इसके बाद इन टहनियों को मिट्टी में करीब 2 इंच गहराई तक दबा दें और हल्का पानी छिड़क दें। लगभग एक हफ्ते के अंदर टहनियां जमने लगेंगी और नए पत्ते निकलने लगेंगे।

बीज से भी उगा सकते हैं पुदीना
अगर आप बीज से पुदीना उगाना चाहते हैं, तो गमले में बीज डालकर ऊपर से मिट्टी की हल्की मोटी परत डाल दें। ध्यान रखें कि मिट्टी में हमेशा हल्की नमी बनी रहे, इससे पौधा जल्दी बढ़ेगा। हालांकि, ज्यादा पानी देने से बचें, क्योंकि इससे जड़ें खराब हो सकती हैं।

धूप और देखभाल का रखें खास ध्यान
पुदीना के पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती। इसे दिन में करीब 5-6 घंटे ही धूप में रखें। सही देखभाल करने पर आपका गमला जल्दी ही हरे-भरे पुदीने के पत्तों से भर जाएगा। पत्ते तोड़ते समय ध्यान रखें कि टहनियों को जड़ से न तोड़ें। केवल ऊपर से जरूरत के अनुसार पत्ते तोड़ें। इससे पौधा लंबे समय तक चलता रहेगा और पूरी गर्मी ताजा पुदीना मिलता रहेगा।

घर में उगाएं, ताजा और सेहतमंद पुदीना पाएं
घर में पुदीना उगाना न सिर्फ आसान है बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इससे आप बिना किसी केमिकल के ताजा पुदीना इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ी सी देखभाल से आपका घर पूरे मौसम पुदीने की खुशबू से महक सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।