हेवी एक्सरसाइज का बढ़ता ट्रेंड: जल्दी बॉडी बनाने की चाह कहीं सेहत पर भारी तो नहीं?

सही तरीके और मार्गदर्शन के बिना भारी व्यायाम करने से गंभीर चोटें लग सकती हैं। जोखिमों, मांसपेशियों में ऐंठन के कारणों और स्वस्थ रहने के सरल तरीकों के बारे में जानें।

Feb 23, 2026 - 10:02
 0
हेवी एक्सरसाइज का बढ़ता ट्रेंड: जल्दी बॉडी बनाने की चाह कहीं सेहत पर भारी तो नहीं?

आज का युवा चौड़ी छाती, 8 पैक एब्स और आकर्षक बॉडी चाहता है। जिम में घंटों पसीना बहाना अब एक ट्रेंड बन चुका है। 20 से 30 साल के कई युवक जल्दी मसल्स बनाने की होड़ में लगे हैं। बिना ट्रेनर की सलाह, बिना सही फॉर्म के सीधे भारी वजन उठाना आम हो गया है। इसके साथ प्रोटीन शेक, सप्लीमेंट्स और कुछ मामलों में स्टेरॉयड इंजेक्शन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। मसल्स तो बन जाती हैं, लेकिन शरीर के अंदर क्या असर हो रहा है, इस पर कम लोग ध्यान देते हैं।

गलत तरीके से एक्सरसाइज के खतरे
विशेषज्ञों के अनुसार, गलत फॉर्म में हेवी वर्कआउट करने से घुटनों का कार्टिलेज घिस सकता है। लिगामेंट फटने, कंधे में लैब्रल टियर, कमर में स्लिप डिस्क और कलाई में स्ट्रेन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। बार-बार चोट लगने से ऑस्टियोआर्थराइटिस और क्रॉनिक दर्द का खतरा भी बढ़ जाता है। यहां तक कि बहुत ज्यादा भारी एक्सरसाइज से दिल पर भी दबाव पड़ सकता है। हार्ट के चैंबर में फाइब्रोसिस और धड़कन की गड़बड़ी का जोखिम बढ़ सकता है।

वार्म-अप और सही फॉर्म है जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि मसल्स की ताकत तभी काम आती है, जब जोड़ और रीढ़ की हड्डी सुरक्षित हों। बिना वार्म-अप के एक्सरसाइज करना चोट को न्योता देने जैसा है। शरीर को समझकर, अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करना जरूरी है। सही फॉर्म, पर्याप्त आराम और संतुलित अभ्यास से ही लंबे समय तक फिट रहा जा सकता है। योग में संयम, संतुलन और सुरक्षा पर जोर दिया जाता है, जिससे चोट की संभावना कम होती है और शरीर मजबूत बनता है।

मसल्स में ऐंठन की वजह और बचाव
मसल्स में ऐंठन पानी की कमी, ब्लड सप्लाई कम होने या पोषक तत्वों की कमी से हो सकती है। सोडियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम की कमी भी इसका कारण बनती है। नसों पर दबाव, लो बीपी और मांसपेशियों की कमजोरी से भी समस्या बढ़ सकती है। मसल्स को मजबूत रखने के लिए रोजाना व्यायाम करें, विटामिन-डी से भरपूर भोजन लें और दिन में 4-5 लीटर पानी पिएं। आंवला, गिलोय, अश्वगंधा, गुग्गुल, गोखरू और पुनर्नवा का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।