कम पानी पीना पड़ सकता है भारी… शरीर में दिखते हैं ये संकेत, तुरंत हो जाएं सावधान

शरीर में पानी की कमी से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। मुंह सूखना, गहरा पीला यूरिन और थकान इसके संकेत हैं। जानिए डिहाइड्रेशन के लक्षण, इससे होने वाले नुकसान और कैसे खुद को हाइड्रेटेड रखकर स्वस्थ रह सकते हैं।

Mar 25, 2026 - 09:26
 0
कम पानी पीना पड़ सकता है भारी… शरीर में दिखते हैं ये संकेत, तुरंत हो जाएं सावधान

शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग दिनभर पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं। अक्सर लोगों को यह समझ ही नहीं आता कि उनके शरीर में पानी की कमी हो रही है। प्यास लगने पर ही पानी पी लेना काफी नहीं होता। डॉक्टरों के अनुसार एक व्यक्ति को रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। यदि शरीर को सही मात्रा में पानी नहीं मिलता है तो शरीर ठीक से डिटॉक्स नहीं हो पाता और कई स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

शरीर देता है संकेत, समझना है जरूरी
दिल्ली के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ अजय कुमार के अनुसार, शरीर खुद हमें कई संकेत देता है कि उसे पानी की जरूरत है, लेकिन लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। धीरे-धीरे यही आदत डिहाइड्रेशन का कारण बनती है। कुछ मामलों में यह किडनी समेत शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए समय रहते इन संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है।

मुंह सूखना और यूरिन का रंग बदलना है चेतावनी
अगर बार-बार मुंह सूख रहा है या होंठ फट रहे हैं, तो यह शरीर में पानी की कमी का साफ संकेत है। इसके अलावा यूरिन का रंग भी बहुत कुछ बताता है। अगर पेशाब का रंग गहरा पीला है, तो इसका मतलब है कि आप पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हैं। सामान्य स्थिति में यूरिन का रंग हल्का और साफ होना चाहिए।

थकान और कमजोरी भी हो सकती है वजह
कम पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ता है, जिससे लगातार थकान महसूस होती है। ऐसे लोग खुद को सुस्त और कम एक्टिव महसूस करते हैं। अगर बिना ज्यादा काम किए भी थकान बनी रहती है, तो यह पानी की कमी का संकेत हो सकता है।

ऐसे रखें खुद को हाइड्रेटेड
स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं। घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें। इसके अलावा नारियल पानी, ताजे फल और जूस को अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही संतुलित और सही खानपान भी जरूरी है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और आप स्वस्थ रह सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।