लार मंडल की कमान फिर राजीव वर्मा को… भाजपा ने दूसरी बार बनाया अध्यक्ष, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के करीबी

भाजपा ने सलेमपुर विधानसभा के लार मंडल अध्यक्ष के रूप में राजीव वर्मा की नियुक्ति की है। दूसरी बार मिली जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है

Feb 25, 2026 - 11:36
Feb 25, 2026 - 11:38
 0
लार मंडल की कमान फिर राजीव वर्मा को… भाजपा ने दूसरी बार बनाया अध्यक्ष, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के करीबी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार देर शाम सात विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी। जारी सूची में सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के लार मंडल का अध्यक्ष राजीव वर्मा को नियुक्त किया गया है, जबकि कमलेश तिवारी को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की संस्तुति पर की गई। सूची जारी होते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और पार्टी नेताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

दूसरी बार मिली जिम्मेदारी, पहले भी रह चुके हैं मंडल अध्यक्ष
राजीव वर्मा को दूसरी बार भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे वर्ष 2014 में भी इस पद पर रह चुके हैं और लगातार पार्टी हित में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी संगठन में उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए नेतृत्व ने उन पर फिर भरोसा जताया है। वहीं कमलेश तिवारी भी पहले मंडल अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं और संगठनात्मक अनुभव रखते हैं।

माने जाते हैं विधायक विजय लक्ष्मी गौतम के करीबी 
राजीव वर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री और सलेमपुर की विधायक विजय लक्ष्मी गौतम का करीबी माना जाता है। बताया जाता है कि वे अनिरुद्ध मिश्रा के समय से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं और संगठन के लिए लगातार काम करते आए हैं। विरोधियों द्वारा लगाए गए आरोपों के बावजूद उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी, जिसके चलते शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दोबारा मौका दिया है।

मनोनयन के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
मंगलवार शाम सूची जारी होने के बाद राजीव वर्मा के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदनवाल, राजेश कुशवाहा, गिरीश कुशवाहा, रामेश्वर सिंह, अमूल सिंह, राजू सिंह, प्रदीप सर्राफ, अभय मिश्रा, संजय वर्मा, अरुण पाण्डेय, मनोज बरनवाल, उत्कर्ष त्रिपाठी, अजय जायसवाल, आशीष सिंह छोटू, रामकुमार बरनवाल, डॉक्टर अवनींद्र सिंह, अभिषेक गौतम, टिंकू सिंह, विद्या सागर पाण्डेय, ज्ञान चन्द्र सोनी, ब्रजेश, अंशु सिंह, अमरीश चन्द्र कौशिक, अवधेस वर्मा सहित कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

(रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।