अपमान की आग में जला हिमांशु… खुद को लगा ली आग, मौत के बाद गांव में तनाव और भारी पुलिस बल तैनात

Uttar Pradesh News: बागपत के गंगधाड़ी गांव में युवक हिमांशु ने अपमान से आहत होकर खुद को आग लगा ली, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों ने मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Apr 23, 2026 - 13:20
 0
अपमान की आग में जला हिमांशु… खुद को लगा ली आग, मौत के बाद गांव में तनाव और भारी पुलिस बल तैनात

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गंगधाड़ी गांव में एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। 22 वर्षीय हिमांशु ने कथित तौर पर थप्पड़ मारने और जातिसूचक शब्द कहे जाने से आहत होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसे हिमांशु को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

गाड़ी में फूल लादने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को हिमांशु और गांव के ही टिंकू उर्फ गौरव राजपूत के बीच गाड़ी में फूल लादने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि हिमांशु ने फूल लादने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर गौरव ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और थप्पड़ भी मारा। इस घटना से हिमांशु बेहद आहत हो गया।

रात में खुद को लगाई आग, CCTV में कैद हुई घटना
बताया जा रहा है कि उसी रात करीब 9 बजे हिमांशु गौरव के घर के पास पहुंचा और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह बुरी तरह झुलस गया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें रात करीब 9:30 बजे उसे खुद को आग लगाते हुए देखा जा सकता है।

शव पहुंचते ही गांव में बढ़ा तनाव, परिजनों की मांग
मंगलवार को इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। बुधवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा, माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाइश दी, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
घटना के अगले दिन 18 अप्रैल को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टिंकू को गिरफ्तार कर लिया और उसका चालान कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।