मिडिल ईस्ट तनाव के बीच यूएई में एप्पल ने बंद किए ऑफिस और पांच रिटेल स्टोर
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के मद्देनजर सरकार की सलाह के बाद एप्पल ने यूएई में अपना कॉर्पोरेट कार्यालय और पांच खुदरा स्टोर बंद कर दिए हैं।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब बड़ी कंपनियों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अमेरिकी टेक कंपनी Apple Inc. ने संयुक्त अरब अमीरात में अपने कॉरपोरेट ऑफिस और पांच रिटेल स्टोर को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। वीकेंड पर हालात को देखते हुए कंपनी ने यह अहम कदम उठाया। एप्पल ने अपने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे फिलहाल स्टोर और कॉरपोरेट ऑफिस न जाएं। यह बंदी 28 फरवरी को दोपहर 3 बजे से लागू कर दी गई है।
यूएई मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद लिया फैसला
रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम यूएई के मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद उठाया गया है। मंत्रालय ने प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों को खुले स्थानों पर कर्मचारियों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। केवल उन्हीं संस्थानों को फिजिकल अटेंडेंस की अनुमति दी गई है, जहां काम के लिए कर्मचारियों की मौजूदगी बेहद जरूरी है। बाकी कंपनियों को रिमोट वर्किंग व्यवस्था अपनाने की सलाह दी गई है। इस एडवाइजरी को एहतियातन कदम और सुरक्षा मानकों के तहत जारी किया गया है।
तीन दिन के लिए लागू रहेगी बंदी
यह अस्थायी फैसला शुरुआती तौर पर तीन दिनों के लिए लिया गया है, जो 1 मार्च से 3 मार्च यानी मंगलवार तक प्रभावी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि हालात के अनुसार इस अवधि में बदलाव भी किया जा सकता है। यदि स्थिति सामान्य होती है तो आगे का निर्णय उसी आधार पर लिया जाएगा।
किन-किन स्टोर पर पड़ा असर
बंदी से अबू धाबी में अल मरियाह द्वीप और यस मॉलत स्टोर प्रभावित हुए हैं। दुबई में एप्पल दुबई मॉल और एप्पल मॉल ऑफ द एमिरेट्स स्टोर बंद किए गए हैं। इसके अलावा अल ऐन मेंएप्पल अल जिमी मॉल भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कंपनी ने इस फैसले पर सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि यह कदम कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सोच को दर्शाता है। जब संबंधित अधिकारी सामान्य हालात बहाल होने का संकेत देंगे, तब स्टोर और ऑफिस दोबारा खोले जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
