इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हादसे का शिकार हुए अनुराग डोभाल, सुसाइड की कोशिश की आशंका

बिग बॉस 17 से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना ने आत्महत्या के प्रयास की आशंका को जन्म दिया है।

Mar 8, 2026 - 08:40
 0
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हादसे का शिकार हुए अनुराग डोभाल, सुसाइड की कोशिश की आशंका

अनुराग डोभाल, जो Bigg Boss 17 में नजर आ चुके हैं और यूट्यूब पर UK07 Rider के नाम से काफी लोकप्रिय हैं, इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए थे। अनुराग ने दावा किया था कि उनके परिवार की वजह से उन्हें मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो इसके लिए उनके परिवार को जिम्मेदार माना जाए। इस बयान के बाद से ही वह सुर्खियों में बने हुए थे।

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ हादसा
अब अनुराग डोभाल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब वह Instagram पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे और हजारों लोग उन्हें देख रहे थे। लाइव के दौरान ही उन्होंने अपनी कार की रफ्तार अचानक तेज कर दी। इसके कुछ ही देर बाद कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वीडियो सामने आने के बाद अब लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि यह केवल एक दुर्घटना थी या फिर उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया।

150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहे थे कार
जानकारी के अनुसार लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अनुराग अपनी कार को करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ भावुक बातें भी कही। लाइव के दौरान उन्होंने कहा, “अगर अगले जन्म में आऊं तो मम्मी बस प्यार दे देना। मुझे प्यार की बहुत जरूरत थी। अब किसी को कॉल करने के लिए भी कोई नहीं बचा है। लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव।” इसके कुछ ही समय बादमेरठ एक्सप्रेस वे पर उनकी कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।

पुलिस ने पहुंचकर अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अनुराग डोभाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से अनुराग अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशान थे और मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। उन्होंने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यह भी कहा था कि “यह मेरा आखिरी वीडियो है।” ऐसे में इस घटना के बाद अब यह आशंका जताई जा रही है कि यह केवल हादसा नहीं बल्कि आत्महत्या की कोशिश भी हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।