सरकारी नौकरी छोड़ी, अब राजनीति में एंट्री… वृंदावन से अलंकार अग्निहोत्री का राजनीतिक ऐलान, बनाई नई पार्टी

बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने वृंदावन से राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा नाम की नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च की।

Feb 23, 2026 - 17:25
 0
सरकारी नौकरी छोड़ी, अब राजनीति में एंट्री… वृंदावन से अलंकार अग्निहोत्री का राजनीतिक ऐलान, बनाई नई पार्टी

UP Politics : उत्तर प्रदेश के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देकर सुर्खियों में आए पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अब राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन से नई पार्टी बनाने की घोषणा की। अलंकार ने अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा रखा है और उसका चुनाव चिन्ह भी जारी किया। उन्होंने पहले ही कहा था कि वह सबसे पहले बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और पूजा करने के बाद पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे। उनका इस्तीफा और अब पार्टी गठन, दोनों ही मुद्दे प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गए हैं।

यूजीसी एक्ट और संत अपमान को बताया इस्तीफे की वजह
अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने यूजीसी एक्ट और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कथित अपमान के मुद्दे पर अपनी नौकरी छोड़ी थी। इसके साथ ही यूजीसी एक्ट को काला कानून बताया और कहा कि संतों के सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि माघ मेले में संतों के साथ अन्याय हुआ, बटुकों की शिखा खींची गई और उन्हें गिराकर पीटा गया। अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी को ब्राह्मण और संत विरोधी पार्टी तक कह दिया और विदेशी जनता पार्टी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। अलंकार 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी रहे हैं।

ब्राह्मण जनप्रतिनिधियों और सरकार पर भी साधा निशाना
अलंकार ने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था बना रही है जिससे समाज जातियों में बंट सकता है और भविष्य में सिविल वॉर जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने ब्राह्मण वर्ग के सांसदों और विधायकों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि जो जनप्रतिनिधि उनके समाज का सरनेम लेकर राजनीति कर रहे हैं, वे कॉरपोरेट कर्मचारियों की तरह काम कर रहे हैं और आलाकमान पर निर्भर होकर चुप्पी साधे हुए हैं।

डीएम पर बंधक बनाने का आरोप
अलंकार ने बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि डीएम ने उन्हें 20 मिनट तक बंधक बनाकर रखा और दो घंटे के भीतर सरकारी आवास खाली करने को कहा। उनका दावा है कि डीएम के पास लखनऊ से फोन आया था। उन्होंने कहा कि इस्तीफे के कारण उन्होंने अपने पत्र में साफ लिख दिए हैं और अपने समाज के साथ हो रहे अन्याय को वह बर्दाश्त नहीं कर सकते।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।