यश की ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री की चर्चा, 19 मार्च को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होगी टक्कर

खबरों के मुताबिक, संजीदा शेख यश की अखिल भारतीय फिल्म 'टॉक्सिक' में एक विशेष भूमिका निभाएंगी, जो रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

Feb 23, 2026 - 09:54
 0
यश की ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री की चर्चा, 19 मार्च को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होगी टक्कर

कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ से होगी, जो ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग है। फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट और पैन-इंडिया रिलीज की वजह से भी ‘टॉक्सिक’ चर्चा में बनी हुई है। अब खबर है कि टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री संजीदा शेख भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं।

‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख का स्पेशल अपीयरेंस
रिपोर्ट्स के अनुसार, संजीदा शेख फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस करती नजर आएंगी। हालांकि अभी तक मेकर्स या खुद संजीदा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि उनका रोल छोटा लेकिन दमदार होगा। अगर ये खबर सही साबित होती है, तो ‘टॉक्सिक’ संजीदा का पहला पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होगा। इस खबर के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या ‘टॉक्सिक’ के निर्माता भी ‘धुरंधर’ की तरह कई कलाकारों को जोड़ने की रणनीति अपना रहे हैं।

बड़ी स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
‘टॉक्सिक’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म में एक विदेशी अभिनेत्री भी शामिल है। इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और कहानी यश व गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।

संजीदा के पास हैं कई प्रोजेक्ट
संजीदा शेख टीवी इंडस्ट्री में ‘इश्क का रंग सफेद’, ‘एक हसीना थी’, ‘गहराइयां’ और ‘कयामत’ जैसे शोज के लिए जानी जाती हैं। वह 2024 में संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ में भी दिख चुकी हैं। खबर है कि वह अजय देवगन की ‘धमाल 4’ और सनी देओल व अक्षय खन्ना के साथ ‘इक्का’ में भी नजर आएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।