जन्मदिन-एनिवर्सरी भूलने का टेंशन खत्म… WhatsApp का नया फीचर खुद भेज देगा मैसेज

व्हाट्सऐप जल्द ही मैसेज शेड्यूल फीचर लॉन्च कर सकता है, जिससे यूजर तय समय पर अपने आप संदेश भेज सकेंगे। बीटा अपडेट में यह सुविधा देखी गई है।

Feb 23, 2026 - 13:23
 0
जन्मदिन-एनिवर्सरी भूलने का टेंशन खत्म… WhatsApp का नया फीचर खुद भेज देगा मैसेज

WhatsApp New Feature: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp को इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से जिस फीचर की मांग की जा रही थी, वह अब जल्द ही उपलब्ध हो सकता है। कंपनी मैसेज शेड्यूल फीचर पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स अपने संदेश को तय समय और तारीख पर अपने आप भेज सकेंगे। इस फीचर की जानकारी हाल ही में एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। माना जा रहा है कि यह सुविधा आने के बाद निजी और पेशेवर दोनों तरह की बातचीत करना और भी आसान हो जाएगा।

बीटा अपडेट में दिखा नया फीचर
व्हाट्सऐप डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर सबसे पहले आईओएस बीटा अपडेट के लेटेस्ट संस्करण 26.7.10.72 में देखा गया है। इस सुविधा के जरिए यूजर पहले मैसेज लिख सकेंगे और फिर उसे भेजने के लिए तारीख और समय तय कर पाएंगे। तय समय आते ही मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा।

अब रात 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं
कंपनी का मकसद यूजर्स को कम्युनिकेशन पर ज्यादा नियंत्रण देना है, ताकि कोई जरूरी संदेश छूट न जाए। अक्सर जन्मदिन या सालगिरह की शुभकामनाएं देने के लिए लोगों को देर रात तक जागना पड़ता है। लेकिन इस फीचर के आने के बाद ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर पहले से मैसेज लिखकर शेड्यूल कर सकेंगे और वह सही समय पर भेज दिया जाएगा।

मैसेज को देख और डिलीट भी कर सकेंगे
रिपोर्ट में बताया गया है कि चैट जानकारी स्क्रीन में एक खास सेक्शन होगा, जहां शेड्यूल किए गए मैसेज को देखा और मैनेज किया जा सकेगा। यूजर चाहे तो मैसेज भेजने से पहले उसे डिलीट भी कर सकते हैं और इसकी कोई सूचना सामने वाले व्यक्ति को नहीं मिलेगी। यह फीचर व्यक्तिगत चैट और समूह दोनों में काम करने की उम्मीद है।

हाल ही में आया एक और नया फीचर
व्हाट्सऐप ने हाल ही में समूह संदेश इतिहास से जुड़ा फीचर भी जारी किया है। इसके जरिए समूह एडमिन नए सदस्यों के साथ पुरानी 25 से 100 चैट तक साझा कर सकते हैं, जिससे उन्हें पहले की बातचीत समझने में मदद मिलती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।