हाथ-पैर तोड़ देते पर जान न लेते... वाराणसी में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी का बुरा हाल, पुलिस को बनाया बंधक

Uttar Pradesh News: वाराणसी में कारोबारी मनीष सिंह की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। 8 नामजद समेत कई आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। पत्नी का दर्दभरा वीडियो वायरल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर भी हमला हुआ।

Apr 28, 2026 - 15:51
 0
हाथ-पैर तोड़ देते पर जान न लेते... वाराणसी में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी का बुरा हाल, पुलिस को बनाया बंधक

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां युवा कारोबारी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा (घमहापुर) गांव में हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी अंकिता सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बच्चों का दर्द बयां करती नजर आ रही हैं। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

पत्नी की दर्दभरी पुकार ने सबको किया भावुक
घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान और एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने अंकिता सिंह को ढांढस बंधाया। अंकिता सिंह ने रोते हुए कहा कि वह अपने तीन छोटे बच्चों के साथ अब कहां जाएंगी, जिसमें एक बच्चा सिर्फ छह महीने का है। उन्होंने कहा कि अगर हाथ-पैर तोड़ देते तो भी वह सह लेतीं, लेकिन जान क्यों ले ली। उनकी इस दर्दभरी बात ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।

8 नामजद और 7 अज्ञात पर केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में आशीष राजभर, मनीष राजभर, नागेंद्र प्रजापति, दीपक राजभर, मनोज प्रजापति, हरिशचंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति और गोविंद राजभर शामिल हैं। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम पर हमला 
आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच और एसओजी टीम ने खालिसपुर बस्ती में छापेमारी की। लेकिन वहां करीब 150 लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और उन्हें बंधक बना लिया। इस दौरान एक सिपाही की पिस्टल भी छीन ली गई। बाद में भारी पुलिस बल पहुंचने पर टीम को छुड़ाया गया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

कैसे हुई मनीष सिंह की हत्या
रविवार को 40 वर्षीय मनीष सिंह अपनी फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया। मनीष ने खुद लोगों से महिला को अस्पताल ले जाने की अपील की, लेकिन भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। करीब 15 लोगों ने 20 मिनट तक बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इलाके में तनाव 
घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।