यूपी में पाकिस्तानी गैंगस्टर्स की एंट्री? ATS ने नाकाम की सीमा पार वाली साजिश, 2 संदिग्धों के पास से मिला सीक्रेट टारगेट

UP ATS Arrest News: UP ATS ने ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये मॉल और औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे। आरोपियों को पैसों और हथियार का लालच दिया गया था। एजेंसी अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Apr 24, 2026 - 12:13
 0
यूपी में पाकिस्तानी गैंगस्टर्स की एंट्री? ATS ने नाकाम की सीमा पार वाली साजिश, 2 संदिग्धों के पास से मिला सीक्रेट टारगेट

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के लिए काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान (20) निवासी बागपत और समीर खान (20) निवासी सीमापुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों देश के संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। ATS की इस कार्रवाई से एक बड़े खतरे को टाल दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।

मॉल और औद्योगिक क्षेत्र थे निशाने पर
ATS के मुताबिक, दोनों आरोपी देश के आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों जैसे मॉल और औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बनाना चाहते थे। उनका मकसद देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था।

सोशल मीडिया से जुड़ा ISI कनेक्शन
जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए थे। भट्टी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनसे बातचीत शुरू की थी। इसके बाद उन्हें साजिश में शामिल किया गया।

पैसों और हथियार का लालच
ATS के अनुसार, आरोपियों को 50 हजार रुपये एडवांस और वारदात के बाद 2.5 लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। साथ ही उन्हें हथियार मुहैया कराने की भी बात कही गई थी, ताकि वे आसानी से अपने मंसूबे पूरे कर सकें।

अन्य आतंकी कनेक्शन भी सामने आए
जांच के दौरान यह भी पता चला कि समीर खान का संबंध TTH (Tehrik-e-Taliban Hindustan) से भी था। दोनों आरोपी VOIP कॉल और टेलीग्राम जैसे माध्यमों का इस्तेमाल करते थे, जिससे उनकी गतिविधियां पकड़ में न आएं। ATS ने उनके पास से एक पिस्टल, 32 बोर के 5 जिंदा कारतूस, एक चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

सख्त धाराओं में दर्ज हुआ केस
दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 148, 152, 61(2), आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 3/4/25 और गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम 1967 की धारा 13/18 के तहत केस दर्ज किया गया है। ATS अब उनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

पहले भी हुआ था बड़ा खुलासा
करीब एक महीने पहले भी ATS ने ISI से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। उस समय चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जो रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनका पहला टारगेट लखनऊ रेलवे स्टेशन था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।