अफेयर और रोज की मारपीट बनी मौत की वजह… पत्नी ने 40 हजार में पति की सुपारी देकर कराई हत्या

उन्नाव में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पत्नी ने 40 हजार रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या कराई। पुलिस ने पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में घरेलू विवाद, अवैध संबंध और मारपीट की बात सामने आई है।

Mar 22, 2026 - 10:49
 0
अफेयर और रोज की मारपीट बनी मौत की वजह… पत्नी ने 40 हजार में पति की सुपारी देकर कराई हत्या

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। पुलिस ने श्रीकांत लोध की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने ही पति की हत्या के लिए 40 हजार रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद, पति के अवैध संबंध और मारपीट से परेशान होकर पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठाया। यह पूरा मामला अजगैन थाना क्षेत्र का है, जहां से यह घटना सामने आई है।

खेत में मिला शव, हाथ बंधे होने से बढ़ा शक
जानकारी के अनुसार 19 मार्च को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि चमरौली के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि मृतक के दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। बाद में शव की पहचान 35 वर्षीय श्रीकांत लोध निवासी थान खेड़ा चमरौली के रूप में हुई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में सामने आई पत्नी की भूमिका
पुलिस ने सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिसमें मृतक की पत्नी सुखरानी का नाम सामने आया। पूछताछ के दौरान उसने अंकित यादव और मोहित सिंह का नाम लिया।  इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया।

सुपारी देकर कराई हत्या, सामने ही ली जान
पुलिस के अनुसार, पत्नी ने बताया कि उसका पति दूसरी महिला से संबंध रखता था और अक्सर शराब पीकर घर आता था और मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने 17 मार्च को दोनों युवकों से संपर्क किया और 40 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी। उसी रात करीब आठ बजे वह अपने पति को गेहूं के खेत के पास ले गई, जहां पहले से दोनों आरोपी मौजूद थे। पत्नी के सामने ही दोनों ने श्रीकांत के हाथ बांधकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। बाद में पत्नी ने दोनों युवकों को तय रकम दे दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने सुपारी में दिए गए कुछ पैसे और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।