वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ट्रेन में छुपकर घर पहुंचा टीम इंडिया का स्टार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जहां बाकी खिलाड़ी जोरदार स्वागत के साथ घर पहुंचे, वहीं शिवम दुबे फ्लाइट न मिलने के कारण अहमदाबाद से मुंबई ट्रेन के थर्ड एसी कोच में छुपकर पहुंचे।

Mar 11, 2026 - 09:54
 0
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ट्रेन में छुपकर घर पहुंचा टीम इंडिया का स्टार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

टीम इंडिया ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप जीतकर पूरे देश को खुशी से भर दिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराकर लगातार दूसरी और रिकॉर्ड तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल रहा। हालांकि इस बार टीम इंडिया की जीत के बाद कोई विक्ट्री परेड आयोजित नहीं की गई। ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए। जहां ज्यादातर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ, वहीं टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे चुपचाप ट्रेन से अपने घर मुंबई पहुंचे।

फ्लाइट नहीं मिली तो ट्रेन से किया सफर
दरअसल, फाइनल मैच में शिवम दुबे ने केवल 8 गेंदों पर 25 रन की तेज पारी खेली थी, जो टीम की जीत में काफी अहम साबित हुई। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार मैच खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद शिवम दुबे अपने घर मुंबई लौटने के लिए निकल पड़े। लेकिन अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली सभी फ्लाइट पहले से ही फुल थीं और उन्हें कोई टिकट नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्होंने ट्रेन से जाने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक दुबे अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ स्टेशन के लिए निकले। ट्रेन में भी फर्स्ट एसी की टिकट नहीं मिली, इसलिए उन्हें थर्ड एसी में ही तीन टिकट बुक करनी पड़ी। इसके बाद वे चुपचाप रेलवे स्टेशन पहुंचे ताकि ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी ओर न जाए।

पहचान छुपाने के लिए लगाया मास्क और टोपी
स्टेशन पर बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस मौजूद थे। ऐसे में शिवम दुबे ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी पहन ली। उन्होंने अपनी पत्नी और दोस्त को पहले स्टेशन के अंदर भेज दिया और खुद ट्रेन के रवाना होने से करीब पांच मिनट पहले प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। इसके बाद वे जल्दी से ट्रेन में चढ़े और सीधे सबसे ऊपर वाली बर्थ पर जाकर लेट गए। जब ट्रेन में टिकट चेकर आया तो टिकट पर लिखा नाम देखकर वह हैरान रह गया। उसने पूछा कि क्या यह वही क्रिकेटर शिवम दुबे हैं। इस पर दुबे की पत्नी अंजुम ने साफ तौर पर मना कर दिया और मामला वहीं खत्म हो गया।

मुंबई पहुंचने पर पुलिस ने किया एस्कॉर्ट
पूरे सफर के दौरान किसी ने भी उन्हें पहचान नहीं पाया और वह आराम से ट्रेन में सोते हुए मुंबई पहुंच गए। हालांकि बोरिवली स्टेशन पर उन्हें डर था कि कहीं उनकी पहचान उजागर न हो जाए। ऐसे में उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस भी यह जानकर हैरान रह गई कि वर्ल्ड कप जीतने वाला खिलाड़ी ट्रेन से घर लौट रहा है। बाद में पुलिस स्टेशन पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित तरीके से घर तक एस्कॉर्ट किया। शिवम दुबे ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों से मिलने के लिए बेहद उत्साहित थे और इसी वजह से उन्होंने बिना देर किए तुरंत घर लौटने का फैसला किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।