27 जुलाई से उल्टी चाल चलेंगे शनि देव… इन 3 राशियों पर बढ़ सकती है परेशानी, संभलकर रहने की सलाह
Saturn Retrograde 2026: 27 जुलाई 2026 से शनि देव मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार इसका असर खासतौर पर मेष, कुंभ और मीन राशि पर पड़ेगा। करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। जानिए शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय।
ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है। शनि ग्रह की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को शनि देव वक्री यानी उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे। फिलहाल शनि मीन राशि में विराजमान हैं और इसी राशि में वक्री होंगे। शनि की यह स्थिति 11 दिसंबर 2026 तक बनी रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। खासतौर पर मेष, कुंभ और मीन राशि वालों को इस दौरान बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। माना जा रहा है कि इस समय करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मेष राशि वालों को करियर में मिल सकती हैं चुनौतियां
शनि की वक्री चाल मेष राशि के जातकों के लिए कठिन समय लेकर आ सकती है। नौकरी और करियर में परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऑफिस में सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। काम का दबाव बढ़ सकता है और कई बार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलेगी। इस दौरान बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन और वैवाहिक रिश्तों में भी तनाव बढ़ने के संकेत हैं। ऐसे में मेष राशि वालों को धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी गई है।
कुंभ राशि वालों को निवेश में बरतनी होगी सावधानी
कुंभ राशि के लोगों के लिए भी शनि की वक्री चाल शुभ नहीं मानी जा रही है। इस समय जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचना चाहिए। निवेश करने पर नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। करियर में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है और काम में मन कम लगेगा। रिश्तों में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है। इसलिए इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी।
मीन राशि वालों पर बढ़ सकता है मानसिक दबाव
मीन राशि में ही शनि वक्री हो रहे हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका प्रभाव अधिक माना जा रहा है। पेशेवर जीवन में कई परेशानियां सामने आ सकती हैं। जिन कामों में सफलता की उम्मीद होगी, वहां निराशा मिल सकती है। मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ विवाद होने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे समय में गुस्से से बचने और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।
शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, हर शनिवार ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का तीन माला जाप करना शुभ माना जाता है। शनिवार शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना भी लाभकारी बताया गया है। इसके अलावा गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों का सम्मान करने और उन्हें परेशान न करने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
