सबकुछ जनता ही क्यों छोड़े? PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी का लाल-पीला होना, बोले- 12 साल में देश को कहां लाकर खड़ा कर दिया?

Rahul Gandhi: खाड़ी संकट और बढ़ती वैश्विक महंगाई के बीच पीएम मोदी की संयम बरतने वाली अपील पर राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए जिम्मेदारी जनता पर डाल रही है। पेट्रोल, गैस, सोना और विदेश यात्रा को लेकर राजनीति तेज हो गई है।

May 11, 2026 - 10:08
 0
सबकुछ जनता ही क्यों छोड़े? PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी का लाल-पीला होना, बोले- 12 साल में देश को कहां लाकर खड़ा कर दिया?

मध्य पूर्व में लगातार बिगड़ते हालात और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेल, गैस, सोना और विदेशी खर्च को लेकर लोगों से संयम बरतने की अपील की थी। इसके बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 12 साल में देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया गया है, जहां अब जनता को बताया जा रहा है कि क्या खरीदना है और क्या नहीं। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताया और कहा कि हर बार जिम्मेदारी आम लोगों पर डाल दी जाती है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी की अपील को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जनता से त्याग मांग रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, PM मोदी ने कहा- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम इस्तेमाल करो, मेट्रो में चलो और घर से काम करो। ये उपदेश नहीं बल्कि सरकार की नाकामी के सबूत हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश को ऐसे मोड़ पर ला दिया गया है, जहां जनता को हर चीज के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर बार जिम्मेदारी लोगों पर डाल देती है ताकि खुद जवाबदेही से बच सके। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब देश चलाना Compromised PM के बस की बात नहीं रह गई है।

पीएम मोदी ने क्यों की थी यह अपील
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से संयम बरतने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट की वजह से दुनिया पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा था कि कोरोना काल के दौरान जिस तरह वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस का इस्तेमाल हुआ था, उसी तरह की व्यवस्थाओं को फिर से अपनाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से निजी वाहनों की जगह मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की थी।

विदेशी मुद्रा बचाने पर भी दिया जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे भारत पर विदेशी मुद्रा का बोझ बढ़ सकता है। उन्होंने माल ढुलाई के लिए रेलवे को प्राथमिकता देने की सलाह दी। साथ ही लोगों से अगले एक साल तक सोने की खरीद टालने की भी अपील की थी। पीएम मोदी की इस अपील के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और बहस देखने को मिल सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।