पटियाला में रेलवे ट्रैक पर बड़ा ब्लास्ट… रेलवे कॉरिडोर को दहलाने की कोशिश, मौके पर मिली लाश
Punjab Blast News: पटियाला में रेलवे फ्रेट कॉरिडोर पर धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई। पिछले 4 महीनों में यह दूसरी घटना है। इससे पहले जनवरी में भी ऐसा हमला हुआ था। पुलिस को साजिश का शक है और जांच जारी है।
पंजाब के पटियाला जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की लाइन पर बीती रात जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मौके से एक शव भी बरामद किया गया है। खास बात यह है कि पिछले 4 महीनों में यह दूसरी बार है जब इस कॉरिडोर को निशाना बनाया गया है। इससे पहले जनवरी में भी ऐसा ही धमाका हुआ था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और संभावित आतंकी साजिश को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
पटियाला में धमाका, मौके से मिला शव
इस घटना की जानकारी देते हुए पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस को रात में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह केवल छोटा धमाका नहीं, बल्कि ट्रैक को उड़ाने की कोशिश थी। जांच के दौरान वहां से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। माना जा रहा है कि वही व्यक्ति इस धमाके को अंजाम दे रहा था और उसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से एक सिम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी मिले हैं। GRP और अन्य एजेंसियां मिलकर इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।
#WATCH | Punjab: A detonation was attempted at a railway track in Rajpura city of Patiala last night. Visuals from the spot. Police say that the person who was carrying out the detonation attempt died while doing it. An investigation has begun.
SSP Patiala Varun Sharma says,… pic.twitter.com/gdbAMl7wTU — ANI (@ANI) April 28, 2026
जनवरी में भी हुआ था ऐसा ही हमला
इससे पहले 23-24 जनवरी की रात फतेहगढ़ साहिब के पास खानपुर गांव के नजदीक इसी कॉरिडोर पर बड़ा धमाका हुआ था। उस समय रात करीब 11 बजे हुए विस्फोट से रेलवे ट्रैक को 12 से 15 फीट तक नुकसान पहुंचा था। धमाके के समय वहां से गुजर रही मालगाड़ी का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया था और लोको पायलट घायल हो गया था। शुरुआती जांच में 12 फीट ट्रैक के नुकसान की पुष्टि हुई थी।
लगातार घटनाओं से बढ़ी सुरक्षा चिंता
अब पटियाला में हुआ यह नया धमाका जनवरी वाले स्थान से करीब 40-50 किलोमीटर पीछे हुआ है। दोनों घटनाओं का तरीका लगभग एक जैसा है, जिससे यह शक गहरा रहा है कि कोई संगठित साजिश चल रही है। लगातार हो रहे इन हमलों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर आतंकियों के निशाने पर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस साजिश का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
