प्रतापगढ़ में 5 साल की मासूम की हुई मौत, सौतेली मां पर गला दबाकर हत्या का आरोप… जांच में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय आयशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्ची की मां ने सौतेली मां पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Feb 27, 2026 - 11:35
 0
प्रतापगढ़ में 5 साल की मासूम की हुई मौत, सौतेली मां पर गला दबाकर हत्या का आरोप… जांच में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक पांच वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना मानधाता थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव की है। मृत बच्ची की पहचान आयशा के रूप में हुई है। उसकी मां ने सौतेली मां पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चार साल पहले पहली पत्नी से हुआ तलाक
जानकारी के अनुसार, आयशा के पिता नियाजुद्दीन पेशे से वाहन चालक हैं। करीब चार साल पहले उनका पहली पत्नी आसमां बानों से तलाक हो गया था। तलाक के बाद आसमां अपनी एक वर्षीय बेटी आयशा के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ स्थित अपने मायके में रहने लगी थीं। बाद में नियाजुद्दीन ने अपने ही गांव की साबिया बानों से दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से उनके तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, तलाक के बाद भी नियाजुद्दीन का अपनी पहली पत्नी से संपर्क बना हुआ था।

दादी से मिलवाने के बहाने घर लाई गई थी आयशा
परिवार के लोगों का कहना है कि लगभग एक सप्ताह पहले नियाजुद्दीन आसमां के पास गया और आयशा को दादी से मिलवाने की बात कहकर अपने घर ले आया। घटना वाले दिन गुरुवार को नियाजुद्दीन वाहन लेकर बाहर गया हुआ था। उसी दिन शाम करीब पांच बजे आयशा घर की छत पर मृत अवस्था में पाई गई। बच्ची की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

मां का आरोप और पुलिस की कार्रवाई
आयशा की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां अपने पिता के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सौतेली मां ने गला दबाकर बच्ची की हत्या की है। मानधाता थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।