जज के पिता की हत्या के आरोपी फरार! DIG ने बढ़ाया 50 हजार का इनाम, सामने आया जम्मू कनेक्शन

मुरादाबाद में जज के पिता की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी जफर और उसके दो बेटों पर पुलिस ने इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Mar 12, 2026 - 10:38
 0
जज के पिता की हत्या के आरोपी फरार! DIG ने बढ़ाया 50 हजार का इनाम, सामने आया जम्मू कनेक्शन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जज के पिता की हत्या का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके बेटों की गिरफ्तारी के लिए घोषित इनाम की राशि बढ़ा दी है। मुरादाबाद रेंज के डीआईजी ने हिस्ट्रीशीटर जफर और उसके दो बेटों सैफुल और हुसैन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

हत्या के मामले में दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लेकिन मुख्य आरोपी जफर और उसके दोनों बेटे अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मृतक का नाम मलिक मोहम्मद असद था, जिनकी उम्र करीब 62 साल बताई जा रही है। वह मुरादाबाद के लाल मस्जिद इलाके के रहने वाले थे और कारोबार से जुड़े हुए थे।

रिश्तेदारी में ही सामने आया हत्या का आरोप
पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस हत्या का आरोप मृतक के ही सगे साले जफर और उसके दो बेटों पर लगा है। इस मामले में पुलिस ने जफर के दामाद मोहम्मद फैजान और उसके दोस्त आलमगीर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि असद का परिवार समाज में काफी प्रतिष्ठित माना जाता है। उनकी बेटी आसमान सुल्तान बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर तैनात हैं। वहीं उनके दामाद भी न्यायिक सेवा में कार्यरत हैं। इसी वजह से यह मामला और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है।

तरावीह की नमाज पढ़ने निकले थे, रास्ते में मार दी गोली
पुलिस के अनुसार 27 फरवरी की रात असद रोज की तरह तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए अपने घर से निकले थे। वह सिविल लाइंस क्षेत्र की जिगर कॉलोनी से नमाज के लिए निकले थे। जैसे ही वह नागफनी थाना क्षेत्र के बगला गांव चौराहे के पास पहुंचे, तभी उनके बड़े साले जफर अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि जफर ने असद के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फरार आरोपी जम्मू-कश्मीर में छिपे होने की आशंका
इस मामले में पुलिस ने नागफनी निवासी हिस्ट्रीशीटर जफर, उसके बेटे सैफुल जफर और हुसैन जफर, कटघर निवासी आलमगीर, मुगलपुरा क्षेत्र के कानूनगोयान निवासी जफर के दामाद मोहम्मद फैजान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला मुजाहिद की तहरीर पर दर्ज किया गया था। पुलिस को आशंका है कि मुख्य आरोपी जफर और उसके दोनों बेटे फरार होकर जम्मू-कश्मीर चले गए हैं। दरअसल जफर की ससुराल वहीं बताई जा रही है, इसलिए वहां छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।