रात में मचाया था बवाल, पुलिस पर भी चलाई गोली... ‘ऑपरेशन क्लीन’ में शंकर शर्मा एनकाउंटर में घायल

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद में फायरिंग के आरोपी शंकर शर्मा की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर गोली चलाने के बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। आरोपी के पास से दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Jun 3, 2026 - 16:02
 0
रात में मचाया था बवाल, पुलिस पर भी चलाई गोली... ‘ऑपरेशन क्लीन’ में शंकर शर्मा एनकाउंटर में घायल

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बाइक सवार बदमाश शंकर शर्मा पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस तथा एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार शंकर शर्मा बीती रात हुई फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी है और उसके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

बीती रात गोलियों की आवाज से गूंजा था इलाका
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मझोला थाना क्षेत्र में गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी थी। रात करीब 9 बजे चौधरी चरण सिंह चौक पर एक नारियल कारोबारी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसके कुछ घंटे बाद पार्श्वनाथ प्लाजा पार्किंग में भी फायरिंग की घटना हुई। इस मामले में पार्किंग संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शंकर शर्मा की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस को देखते ही चला दी गोली
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शंकर शर्मा हर्बल पार्क रोड के आसपास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शंकर शर्मा के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद
घायल बदमाश की पहचान मझोला थाना क्षेत्र के चिड़िया टोला निवासी शंकर शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस तथा एक बाइक बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले से करीब सात से आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया आगे होगी सख्त कार्रवाई
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हवाई फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।