मेरी आंखों के सामने कट गया था… भाई का दावा निकला गलत, शुगर मिल कर्मचारी मिला जिंदा

मुरादाबाद के दीवान शुगर मिल में काम करने वाले एक मजदूर के चेन मशीन में गिरने के बाद मृत होने की आशंका थी, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद उसे घर पर जीवित पाया गया।

Feb 13, 2026 - 11:16
 0
मेरी आंखों के सामने कट गया था… भाई का दावा निकला गलत, शुगर मिल कर्मचारी मिला जिंदा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित दीवान शुगर मिल में एक कर्मचारी के मिल की चेन में कटकर मौत होने की खबर से हड़कंप मच गया था। परिजनों ने मिल कर्मचारियों की लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। लेकिन पुलिस जांच में मामला पूरी तरह पलट गया। जिस कर्मचारी को मृत बताया जा रहा था, वह जिंदा मिला। पुलिस ने उसे उसके घर से बरामद कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

चेन में गिरने का लगाया था आरोप
जानकारी के अनुसार मझोला थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी अरविंद कुमार सिविल लाइन के अगवानपुर स्थित दीवान शुगर मिल में काम करता है। मंगलवार रात वह मिल की चेन के पास ड्यूटी पर था। उसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। उसके भाई जितेंद्र ने दावा किया कि अरविंद उसकी आंखों के सामने चलती चेन में गिर गया और कटकर उसकी मौत हो गई।

मिल में 9 घंटे तक हंगामा और धरना
घटना के बाद बुधवार को परिजन और ग्रामीण मिल पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया। लोग चेन के अंदर ही धरने पर बैठ गए और मिल प्रशासन पर चेन न रोकने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही एडीएम सिटी ज्योति सिंह और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। करीब 9 घंटे तक मिल बंद रही। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

सुबह घर पहुंचा अरविंद, पुलिस कर रही पूछताछ
इसी बीच तड़के नाटकीय घटनाक्रम में अरविंद अपने घर लौट आया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। अरविंद ने बताया कि वह मिल में गिर गया था, लेकिन किसी तरह निकलकर पास के बाग में चला गया। होश आने के बाद वह घर लौट आया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पहले सूचना संदिग्ध थी। अब अरविंद सुरक्षित मिला है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।