शादी से पहले ही बेहोश पड़ा दूल्हा… मथुरा में कोर्ट मैरिज के बहाने बुलाकर खिलाया नशीला नाश्ता, दुल्हन पक्ष के इरादों पर बड़ा सवाल

मथुरा में कोर्ट मैरिज से पहले दूल्हा पक्ष को नशीला नाश्ता खिलाकर बेहोश कर दिया गया। दूल्हे की बहन की सतर्कता से बड़ी वारदात टली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mar 1, 2026 - 13:03
 0
शादी से पहले ही बेहोश पड़ा दूल्हा… मथुरा में कोर्ट मैरिज के बहाने बुलाकर खिलाया नशीला नाश्ता, दुल्हन पक्ष के इरादों पर बड़ा सवाल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से मथुरा कोर्ट मैरिज करने पहुंचे एक परिवार के साथ चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही दूल्हा पक्ष के लोगों को नशीला नाश्ता खिलाकर बेहोश कर दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। गनीमत रही कि दूल्हे की बहन ने नाश्ता नहीं किया था। उसकी सूझबूझ और सतर्कता से परिवार के लोगों की जान बच गई और एक बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल सभी पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्राम प्रधान के जरिए तय हुआ था रिश्ता
जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव जौंधरी निवासी 26 वर्षीय सचिन का रिश्ता टूंडला के दो अज्ञात युवकों ने तय कराया था। उन्होंने खुद को लड़की पक्ष का हितैषी बताया और ग्राम प्रधान के माध्यम से यह रिश्ता पक्का कराया। शनिवार को सचिन अपने पिता सुभाष चंद्र, भाई छोटू, बहन मधु और अन्य रिश्तेदारों के साथ कोर्ट मैरिज के लिए मथुरा पहुंचा था।

धर्मशाला में कराया नाश्ता और बिगड़ी तबीयत
परिवार के अनुसार, मथुरा की एक धर्मशाला में रुकने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने नाश्ता परोसा। नाश्ता करने के कुछ ही देर बाद दूल्हा सचिन, उसके पिता, भाई और अन्य सदस्यों समेत कुल पांच लोग अचेत होने लगे। दूल्हे की बहन मधु ने नाश्ता नहीं किया था। जैसे ही उसने परिजनों की हालत बिगड़ती देखी, उसने तुरंत कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फिरोजाबाद में रिश्तेदारों को फोन कर लोकेशन भेज दी।

लूटपाट की साजिश की आशंका
मधु के शोर मचाने और दरवाजा बंद कर लेने से लड़की पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी के बहाने उन्हें बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाया गया ताकि नकदी और जेवरात लूटे जा सकें।

अस्पताल में इलाज और पुलिस जांच
सूचना मिलते ही फिरोजाबाद से पहुंचे परिजन सभी अचेत लोगों को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां उनका इलाज जारी है। मामले में गोवर्धन थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस उन दो बिचौलियों की तलाश कर रही है जिन्होंने ग्राम प्रधान के जरिए रिश्ता तय कराया था। साथ ही धर्मशाला के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।