डॉक्टर बनाने की जिद बनी मौत की वजह… बेटे ने पिता को मारकर ड्रम में छिपाया शव, 3 दिन तक बहन को देता रहा धमकी

लखनऊ में NEET परीक्षा के दबाव से परेशान बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपा दिया। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Feb 24, 2026 - 09:47
 0
डॉक्टर बनाने की जिद बनी मौत की वजह… बेटे ने पिता को मारकर ड्रम में छिपाया शव, 3 दिन तक बहन को देता रहा धमकी

Uttar Pradesh News: लखनऊ में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों की बुनियाद पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिता, जो अपने बेटे का उज्ज्वल भविष्य देखना चाहता था, उसी बेटे के हाथों मौत का शिकार बन गया। NEET परीक्षा के दबाव और मानसिक तनाव के बीच बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी और फिर हत्या छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी छोटी बहन को भी चार दिन तक घर में बंद रखा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

नीट का दबाव बना हत्या की वजह
यह मामला आशियाना थाना क्षेत्र का है। आरोपी अक्षत दो बार NEET परीक्षा दे चुका था, लेकिन सफल नहीं हो पाया। उसके पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बने, इसलिए लगातार पढ़ाई का दबाव बना रहे थे। अक्षत ने ला मार्टिनियर कॉलेज लखनऊ से 12वीं पास की थी और फिलहाल टीएस मिश्रा कॉलेज लखनऊ से बीकॉम कर रहा था। 20 फरवरी की सुबह पिता-पुत्र में पढ़ाई को लेकर तीखी बहस हुई। गुस्से में अक्षत ने पिता की लाइसेंसी राइफल उठाकर उनके सिर में गोली मार दी।

शव ठिकाने लगाने की खौफनाक साजिश
हत्या के बाद आरोपी ने पहले शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने शव को घसीटकर नीचे लाया और पहले उसे गोमती नदी में फेंकने का सोचा, लेकिन वजन ज्यादा होने के कारण उसने आरी खरीदकर शव के टुकड़े कर दिए। हाथ-पैर अलग जगह फेंके गए और धड़ को नीले ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट भर दिया। खून से सना बिस्तर, चादर और तकिया आरोपी ने अमौसी इलाके में ले जाकर जला दिया।

बहन को चार दिन तक बनाया बंधक, ऐसे खुला राज
घटना के समय अक्षत की छोटी बहन कृति (11वीं की छात्रा) घर में ही थी। गोली की आवाज सुनकर वह बाहर आई तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चार दिन तक कमरे में बंद रखा। पड़ोसियों को शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस घर पहुंची तो तीसरी मंजिल पर खून के निशान और नीचे कमरे में नीला ड्रम मिला। ड्रम खोलते ही धड़ बरामद हुआ, जिसे देखकर पुलिस भी सन्न रह गई।

पुलिस जांच और मानसिक तनाव का पहलू
पूछताछ में अक्षत टूट गया और उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। पुलिस का मानना है कि परीक्षा में असफलता, मानसिक तनाव और पिता के तानों ने उसे इस खौफनाक कदम तक पहुंचाया। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार है और बहन की काउंसलिंग कराई जा रही है, क्योंकि वह गहरे सदमे में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।