गद्दारों ने हमारे शेर को मारा… खामेनेई की मौत पर लखनऊ में फूटा गुस्सा, शिया समुदाय ने किया 3 दिन के शोक का ऐलान

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ में शिया समुदाय सड़कों पर उतर आया। छोटे इमामबाड़े के पास प्रदर्शन हुए, तीन दिन के शोक का ऐलान किया गया और कैंडल मार्च व विशेष मजलिस आयोजित करने की घोषणा की गई है।

Mar 1, 2026 - 10:53
 0
गद्दारों ने हमारे शेर को मारा… खामेनेई की मौत पर लखनऊ में फूटा गुस्सा, शिया समुदाय ने किया 3 दिन के शोक का ऐलान

Uttar Pradesh News: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल-अमेरिकी हमले में मौत की खबर सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में हलचल मच गई है। खबर फैलते ही राजधानी लखनऊ के पुराने इलाकों में शिया समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हालात को देखते हुए पुलिस भी मौके पर तैनात रही। शहर के धार्मिक और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

छोटे इमामबाड़े के पास जुटी भारी भीड़
लखनऊ के छोटा इमामबाड़ा के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए। माहौल बेहद गमगीन था। कई महिलाएं छाती पीटकर रोती नजर आईं। प्रदर्शनकारियों ने खामनेई जिंदाबाद और अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि गद्दारों ने हमारे शेर को धोखे से मारा है। अगर एक खामनेई शहीद हुआ है तो हजार खामनेई फिर खड़े होंगे।

धर्मगुरुओं की कड़ी प्रतिक्रिया
इस घटना पर सुन्नी और शिया दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की निंदा की। वहीं शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर तीन दिन के शोक का ऐलान किया। उन्होंने उम्मते-मुस्लिमा और इंसानियत पसंद लोगों से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।

शोकसभा और कैंडल मार्च का आह्वान
मौलाना कल्बे जवाद ने आज रात 8 बजे छोटे इमामबाड़े पर शोकसभा आयोजित करने और उसके बाद कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया है। उन्होंने पूरे देश के शिया समुदाय से एक ही समय पर शोक सभाएं करने की अपील की है।

घरों पर लगेंगे काले झंडे
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने भी तीन दिन के शोक की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराएंगे। अयातुल्ला खामेनेई की याद में विशेष मजलिसों का आयोजन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।