लखनऊ में सफेद फॉर्च्यूनर ने पहले स्कूटी सवार को को उड़ाया, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Uttar Pradesh News: लखनऊ के कैसरबाग में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद कार फुटपाथ पर चढ़ गई और दो मजदूरों को घायल कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Apr 26, 2026 - 11:43
 0
लखनऊ में सफेद फॉर्च्यूनर ने पहले स्कूटी सवार को को उड़ाया, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने सभी को झकझोर दिया। बर्लिंगटन चौराहे के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार ने ऐसा कहर बरपाया कि एक स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला। यह घटना एक बार फिर शहर में बढ़ती रफ्तार और लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आलमबाग निवासी सुनील उर्फ सोनू (45) अपनी एक्टिवा स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफेद फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सुनील कई फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

फुटपाथ पर चढ़ी कार, मजदूर भी बने शिकार
स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद भी कार की रफ्तार कम नहीं हुई। अनियंत्रित कार सीधे सड़क किनारे फुटपाथ पर चढ़ गई। वहां सो रहे दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही कैसरबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चालक नशे में था या उसे गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी।

मृतक की पहचान और घायलों की हालत
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुनील उर्फ सोनू (निवासी आलमबाग) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल दोनों मजदूरों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रफ्तार पर कब लगेगा लगाम?
बर्लिंगटन जैसे व्यस्त चौराहे पर इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया, वहीं दूसरी ओर गरीब मजदूर भी इस हादसे का शिकार बन गए। यह घटना साफ दिखाती है कि तेज रफ्तार और लापरवाही कितनी खतरनाक हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।