दिन में छा जाएगा अंधेरा… 6 मिनट 22 सेकंड तक ढका रहेगा सूरज, जानिए कब लगेगा सदी का दुर्लभ सूर्य ग्रहण

साल 2027 में 27 अगस्त को सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा। यह करीब 6 मिनट 22 सेकंड तक रहेगा और कई देशों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

Mar 10, 2026 - 10:14
 0
दिन में छा जाएगा अंधेरा… 6 मिनट 22 सेकंड तक ढका रहेगा सूरज, जानिए कब लगेगा सदी का दुर्लभ सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से कई लोग अशुभ मानते हैं, लेकिन खगोल विज्ञान के अनुसार यह एक दुर्लभ और महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होती है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पातीं, तब पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया पड़ती है और इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। सूर्य ग्रहण की यह घटना हमेशा अमावस्या के दिन ही होती है। साल 2026 में 17 फरवरी को एक सूर्य ग्रहण लग चुका है और इसी साल 12 अगस्त को दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। हालांकि खगोलविदों और ज्योतिषविदों की खास नजर साल 2027 पर टिकी हुई है, क्योंकि यह साल एक बेहद खास खगोलीय घटना का गवाह बनने वाला है।

2027 में लगेगा सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण
वैज्ञानिकों के अनुसार साल 2027 में 27 अगस्त को सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा। उस दिन चंद्रमा करीब 6 मिनट 22 सेकंड तक सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा। इस दौरान दिन के समय में ही रात जैसा अंधेरा छा जाएगा। इतनी लंबी अवधि तक चलने वाला यह नजारा बेहद दुर्लभ माना जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह का लंबा सूर्य ग्रहण अब दोबारा वर्ष 2114 में ही देखने को मिलेगा। यही वजह है कि 2027 का यह सूर्य ग्रहण खगोल विज्ञान की दृष्टि से बहुत खास माना जा रहा है और दुनिया भर के वैज्ञानिक भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।

क्या भारत में दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण
27 अगस्त 2027 को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई नहीं देगा। भारत में यह ग्रहण केवल आंशिक रूप से यानी थोड़ा सा ही नजर आएगा। वहीं दुनिया के कई देशों में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। जिन देशों में यह पूरी तरह दिखाई देगा उनमें स्पेन, मिस्र, सऊदी अरब, लीबिया, ट्यूनिशिया, यमन, मोरक्को, सूडान, सोमालिया, अल्जीरिया और जिब्राल्टर शामिल हैं। इन देशों में लोग इस दुर्लभ खगोलीय घटना को साफ तौर पर देख सकेंगे।

2009 में लगा था सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण
इससे पहले 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 22 जुलाई 2009 को लगा था। उस समय यह ग्रहण करीब 6 मिनट 39 सेकंड तक चला था, जो इस सदी का अब तक का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण माना जाता है। साल 2027 में लगने वाला सूर्य ग्रहण इस रिकॉर्ड के बाद सदी का दूसरा सबसे लंबा ग्रहण होगा। यही कारण है कि खगोल विज्ञान के क्षेत्र में इसे बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घटना माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।