राधा काश तुम मुझे छोड़ कर न जाती, मां मुझे सुकून चाहिए…कानपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर में रहने वाले एक प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवार ने अपनी मां को एक भावुक पत्र लिखने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुराग तनाव और असफल रिश्ते की ओर इशारा करते हैं। जांच जारी है।

Feb 4, 2026 - 11:56
Feb 4, 2026 - 12:02
 0
राधा काश तुम मुझे छोड़ कर न जाती, मां मुझे सुकून चाहिए…कानपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Uttar Pradesh News: कानपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड से पहले अपनी मां के नाम भावुक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने सुकून न मिलने की बात कही। घटना कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेम संबंध और मानसिक तनाव के संकेत मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तीन साल से कानपुर में रहकर कर रहा था तैयारी
मृतक छात्र की पहचान जीतू के रूप में हुई है, जो कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी रिटायर्ड फौजी जयवीर सिंह का बेटा था। जीतू पिछले तीन साल से कानपुर के बिठूर इलाके के नारामऊ स्थित होरा बांगर में एक किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा भी दे चुका था। परिजन के मुताबिक, जीतू बीते सोमवार को ही घर से कानपुर लौटा था।

जेब से मिला भावुक सुसाइड नोट
पुलिस जब मौके पर पहुंची और जीतू को फंदे से उतारा गया, तो उसकी जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला। नोट में जीतू ने अपनी मां के लिए लिखा, मां मुझे सुकून चाहिए, मैं तुम्हें छोड़कर जा रहा हूं। उसने यह भी लिखा कि उसके सभी दोस्त बहुत अच्छे हैं, लेकिन अब वह मानसिक रूप से थक चुका है। सुसाइड नोट के सबसे ऊपर लिखा था, राधा, काश तुम मुझे छोड़कर न जातीं, तो मैं भी तुम्हारे साथ चलता।

परिवार और दोस्तों का जिक्र
सुसाइड नोट के दूसरे पन्ने में जीतू ने अपने परिवार के सदस्यों के लिए लिखा कि दीदी, चाचा और भैया सभी बहुत अच्छे हैं। उसने यह भी कहा कि अगर किसी को उसके बारे में कुछ जानना हो तो उसके दोस्तों आदर्श, आशु और दीपक से पूछा जाए। इस नोट से यह साफ होता है कि जीतू गहरे मानसिक तनाव में था।

कमरे से मिले अहम सुराग
जानकारी के अनुसार, जब कोचिंग जाने के लिए उसका दोस्त जीतू को बुलाने पहुंचा, तो उसने कमरे में जीतू का शव फंदे से लटका देखा। कमरे में शराब की बोतल, सिगरेट के पैकेट पड़े थे और जीतू के कानों में ईयरबड्स लगे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस कर रही है जांच
बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट में एक महिला मित्र का जिक्र मिला है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध और निराशा से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।