इस्लाम कबूल करो वरना… कानपुर में धर्म बदलने से इनकार पर पत्नी ने पति को पीटा, FIR दर्ज

कानपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू पति ने अपनी मुस्लिम पत्नी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और बच्चे का खतना कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Feb 1, 2026 - 15:14
 0  4
इस्लाम कबूल करो वरना… कानपुर में धर्म बदलने से इनकार पर पत्नी ने पति को पीटा, FIR दर्ज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने निजी रिश्तों और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रावतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर धर्म बदलने और बेटे का खतना कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि शादी के समय दोनों के बीच साफ समझौता हुआ था कि कोई भी एक-दूसरे के धर्म में दखल नहीं देगा। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है और पुलिस हर पहलू से जांच करने की बात कह रही है।

पसंद की शादी, लेकिन बाद में बदला व्यवहार
रावतपुर निवासी विनीत कुमार ने बताया कि करीब दो साल पहले उसने पड़ोस में रहने वाली सानिया से अपनी मर्जी से शादी की थी। सानिया मुस्लिम समाज से है। विनीत का कहना है कि शादी से पहले दोनों परिवारों की सहमति से यह तय हुआ था कि न तो वह मुस्लिम धर्म अपनाएंगे और न ही सानिया पर हिंदू धर्म अपनाने का कोई दबाव होगा। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद सानिया अपने माता-पिता के कहने पर विनीत पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने लगी।

बेटे के जन्म के बाद बढ़ा विवाद
विनीत के अनुसार, पांच महीने पहले उनके बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद विवाद और गहरा गया। पति का आरोप है कि पत्नी सानिया, उसके पिता और तलाकशुदा मां लगातार बच्चे का खतना कराने का दबाव बना रहे हैं। विनीत ने जब इसका विरोध किया तो उसे गंभीर मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। उसका यह भी कहना है कि पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

रात में घर छोड़कर जाने का आरोप
विनीत का आरोप है कि कुछ दिन पहले रात करीब एक बजे सानिया अपनी मां की मदद से घर छोड़कर चली गई। जाते समय वह 5 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, सोने की चेन और कीमती कपड़े भी साथ ले गई। विनीत ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद फोन पर भी उसे धमकियां दी जाती रहीं।

पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित पति की शिकायत पर रावतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।