11 मार्च 2026 को मार्गी हुए गुरु, मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते
11 मार्च 2026 को बृहस्पति मिथुन राशि में सीधी चाल चलेगा। जानिए मिथुन, सिंह, कन्या और धनु सहित किन राशियों को करियर, धन और अवसरों में लाभ मिल सकता है।
ज्योतिष शास्त्र मेंबृहस्पति यानी गुरु ग्रह को सुख, सौभाग्य, ज्ञान और उन्नति का कारक माना जाता है। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में गुरु मजबूत स्थिति में होता है, उनके जीवन में सुख-सुविधाएं और तरक्की के अवसर अधिक मिलते हैं। वर्तमान समय में गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और 11 मार्च 2026 को इसी राशि में मार्गी हो गए हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब कोई ग्रह मार्गी होता है तो उसका प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ता है। ऐसे में गुरु की सीधी चाल कुछ राशियों के लिए खास लाभ लेकर आ सकती है।
मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
गुरु के मार्गी होने का सबसे ज्यादा लाभ मिथुन राशि वालों को मिल सकता है। इस दौरान उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इसके अलावा पुराने निवेश से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं और कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
सिंह राशि के लिए मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
सिंह राशि के जातकों के लिए भी गुरु का मार्गी होना शुभ माना जा रहा है। इस समय कार्यस्थल पर उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। इसके साथ ही विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और निजी जीवन में भी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कन्या राशि को मिल सकता है मान-सम्मान
कन्या राशि के लोगों के लिए भी यह समय लाभकारी माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में उनके काम की सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ सकता है। उन्हें किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का मौका मिल सकता है। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की भी संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है।
धनु राशि के लिए करियर में बनेंगे नए मौके
धनुराशि राशि के जातकों के लिए गुरु की सीधी चाल करियर के लिहाज से शानदार साबित हो सकती है। इस दौरान नौकरी में इंक्रीमेंट मिलने के संकेत हैं। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं और पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है। इसके अलावा नई जगह निवेश करने का मौका मिल सकता है और वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
