प्यार के चक्कर में पहुंचे हरदोई, लेकिन कर बैठे लूट… भागते समय पुलिस एनकाउंटर में दबोचे गए बदमाश

हरदोई में प्रेमिकाओं से मिलने आए दो बदमाशों ने पहले चोरी की वारदात की और पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए। दोनों के पास से हथियार और चोरी का सामान बरामद हुआ है।

Feb 24, 2026 - 11:17
 0
प्यार के चक्कर में पहुंचे हरदोई, लेकिन कर बैठे लूट… भागते समय पुलिस एनकाउंटर में दबोचे गए बदमाश

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस और दो शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों आरोपी अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आए थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने एक अधिकारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायल हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और चोरी का सामान भी बरामद किया है।

प्रेमिकाओं से मिलने आए, लेकिन कर डाली चोरी
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान कमरुद्दीन (निवासी मोतिहारी, बिहार) और धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरज (निवासी हमीरपुर) के रूप में हुई है। दोनों की प्रेमिकाएं हरदोई की रहने वाली हैं और नोएडा में नौकरी करती थीं। वहीं उनकी मुलाकात इन बदमाशों से हुई थी। वैलेंटाइन-डे (14 फरवरी) के आसपास दोनों अपनी प्रेमिकाओं से मिलने हरदोई आए थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने शहर में चोरी की योजना बना ली।

अधिकारी के सूने घर को बनाया निशाना
17-18 फरवरी की रात दोनों बदमाशों ने कोतवाली शहर क्षेत्र के आजाद नगर में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी सुनील जौहरी के घर को निशाना बनाया। बाइक से पहले रेकी की गई और फिर ताला तोड़कर घर में घुस गए। वहां से लाखों रुपये की ज्वेलरी, नकदी, लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर फरार हो गए।

पुलिस चेकिंग में भागने लगे, हुई मुठभेड़
चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बावन रोड बाईपास पर चेकिंग शुरू कर दी। संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया।

बरामदगी और आपराधिक इतिहास
पुलिस ने दोनों के पास से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), कारतूस, चोरी की ज्वेलरी, लैपटॉप, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र सिंह पहले भी 2021 में आगरा में मुठभेड़ के दौरान घायल हो चुका है। उस पर कार लूट और जानलेवा हमले के आरोप हैं। दोनों आरोपियों पर नोएडा, आगरा और अन्य जिलों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी सुबोध गौतम और सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।