4 साल तक करता रहा दुष्कर्म, तंग आकर किशोरी ने पी लिया तेजाब… मौत के बाद हरकत में आई हापुड़ पुलिस

हापुड़ में 17 वर्षीय किशोरी ने कथित दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर तेजाब पी लिया था। करीब 15 दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर

Feb 20, 2026 - 10:49
 0
4 साल तक करता रहा दुष्कर्म, तंग आकर किशोरी ने पी लिया तेजाब… मौत के बाद हरकत में आई हापुड़ पुलिस

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां लगातार उत्पीड़न और दुष्कर्म से परेशान होकर एक 17 वर्षीय किशोरी ने तेजाब पी लिया था। करीब 15 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने मोहल्ले के ही एक युवक और उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में भी आक्रोश का माहौल है।

चार साल से शोषण का आरोप
परिजनों के अनुसार आरोपी युवक पिछले करीब चार वर्षों से किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता इंटर की छात्रा थी और हापुड़ नगर के एक स्कूल में पढ़ती थी। परिवार का कहना है कि जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी और उसके पिता को समझाया भी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने किशोरी का पीछा करना और परेशान करना बंद नहीं किया।

मानसिक दबाव से टूट गई किशोरी
आरोप है कि युवक लगातार किशोरी पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के पिता भूरा ने भी अपने बेटे का साथ दिया। बदनामी और तनाव के डर से किशोरी काफी परेशान रहने लगी थी। इसी कारण उसने 3 फरवरी 2026 को तेजाब पी लिया।

अस्पताल में 15 दिन चला इलाज
तेजाब पीने के बाद परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर 4 फरवरी को पिलखुआ क्षेत्र के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां करीब दो सप्ताह इलाज चला। स्थिति गंभीर होने पर 17 फरवरी को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शिकायत के बाद केस दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
पीड़िता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की मां ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कामिल और उसके पिता भूरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।