11 साल के प्यार में मिला धोखा, प्रेमिका की शादी तय होते ही हमीरपुर में वकील ने लगा ली फांसी

हमीरपुर में 33 वर्षीय वकील देवी प्रसाद यादव ने 11 साल के प्रेम संबंध में धोखा मिलने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mar 7, 2026 - 16:40
 0
11 साल के प्यार में मिला धोखा, प्रेमिका की शादी तय होते ही हमीरपुर में वकील ने लगा ली फांसी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्यार में धोखा मिलने के बाद एक युवा वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले 11 सालों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में थे। हाल ही में उन्हें पता चला कि युवती की शादी कहीं और तय हो गई है। इस बात से वह काफी टूट गए और गहरे सदमे में चले गए। शुक्रवार की रात उन्होंने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

किराए के कमरे में मिला वकील का शव
यह मामला हमीरपुर जिला मुख्यालय के अमन शहीद मोहल्ले का है। यहां 33 वर्षीय वकील देवी प्रसाद यादव किराए के मकान में रहते थे। वह मूल रूप से कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि देवी प्रसाद यादव अपने काम में व्यस्त रहते थे और आसपास के लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे उनका एक परिचित उनसे मिलने उनके कमरे पर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

खिड़की से झांकने पर दिखा दिल दहला देने वाला दृश्य
जब दरवाजा नहीं खुला तो परिचित व्यक्ति ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर वकील देवी प्रसाद यादव का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सन्नाटा पसर गया।

कमरे से मिला सुसाइड नोट
पुलिस जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में वकील ने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि तुमने मेरी जिंदगी में आकर मुझे बर्बाद कर दिया और इतना बड़ा धोखा नहीं देना चाहिए था। उन्होंने यह भी लिखा कि मेरी मां तो एक दिन मान ही जाती, लेकिन तुमने मेरे लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ा। 11 साल के रिश्ते में धोखा देकर तुमने मुझे इस समाज में रहने लायक नहीं छोड़ा।

पुलिस कर रही मामले की जांच
मृतक के परिजनों ने बताया कि वे देवी प्रसाद यादव उर्फ डीपी यादव की शादी कराना चाहते थे, लेकिन वह अपनी प्रेमिका के कारण कहीं और शादी नहीं करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि युवती ने उनसे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में उसकी शादी कहीं और तय हो गई। यह बात पता चलने के बाद देवी प्रसाद यादव डिप्रेशन में चले गए और उन्होंने आत्महत्या कर ली। हमीरपुर कोतवाली के प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। कमरे से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।