पति के फोन पर आया पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो, फिर जो सच सामने आया उसने सबको चौंका दिया

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक व्यक्ति ने चुपके से एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया और शादी तोड़ने के इरादे से उसे उसके पति को भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Feb 1, 2026 - 11:01
 0  21
पति के फोन पर आया पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो, फिर जो सच सामने आया उसने सबको चौंका दिया

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज में महिलाओं की सुरक्षा और डिजिटल अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जंगीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर आरोप है कि उसने एक विवाहित महिला का नहाते समय चोरी से आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और बाद में उसे महिला के पति के मोबाइल पर भेज दिया। मकसद सिर्फ एक था, महिला की शादी को तोड़ना। हालांकि महिला और उसके पति ने समझदारी दिखाते हुए इस साजिश को नाकाम कर दिया और पुलिस से शिकायत की। अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शादी से पहले शुरू हुई थी एकतरफा मोहब्बत
पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी करीब दो महीने पहले बरेसर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। लेकिन शादी से पहले उसी गांव का रहने वाला सूरज नाम का युवक उससे एकतरफा प्यार करता था। महिला का कहना है कि आरोपी पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। इसको लेकर थाने में शिकायत भी दी गई थी, जिसके बाद उस समय दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। हालांकि इसके बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं।

नहाते समय बनाया वीडियो, रिश्ता तोड़ने की कोशिश
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मौका देखकर उसका नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बना लिया। जब उसकी शादी तय हो गई, तो आरोपी ने यह वीडियो उसके होने वाले पति के मोबाइल नंबर पर भेज दिया। उसका मकसद साफ था कि वीडियो देखकर शादी टूट जाए। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए अपने मंगेतर को पूरी सच्चाई बता दी।

पति ने दिखाया भरोसा, नहीं टूटी शादी
महिला के पति ने स्थिति को समझा और पत्नी पर भरोसा जताया। दोनों ने मिलकर इस साजिश का सामना किया और शादी के बंधन में बंध गए। विवाहिता का कहना है कि आरोपी उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव भी डालता था। मना करने पर वह बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देता था। गांव और बाजार में उसका पीछा करना भी आम बात हो गई थी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी
अब पीड़िता ने बरेसर थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।