गाजीपुर में शराबी दूल्हे की बड़ी फजीहत… स्टेज पर डांसरों संग लगाए ठुमके तो दुल्हन ने सबके सामने कह दिया- ना

Uttar Pradesh News: गाजीपुर में एक दुल्हन ने दूल्हे के शराब पीने और नशे में डांस करने पर शादी से इनकार कर दिया। रिंग सेरेमनी से शुरू हुआ विवाद तिलक तक बढ़ गया। परिवार के समझाने के बावजूद दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही, जिससे समारोह में हड़कंप मच गया।

Apr 22, 2026 - 15:57
 0
गाजीपुर में शराबी दूल्हे की बड़ी फजीहत… स्टेज पर डांसरों संग लगाए ठुमके तो दुल्हन ने सबके सामने कह दिया- ना

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब दुल्हन ने दूल्हे के व्यवहार से नाराज होकर शादी से इनकार कर दिया। खुशियों के बीच चल रहे इस कार्यक्रम में अचानक ऐसा मोड़ आया कि पूरा माहौल बदल गया। रिंग सेरेमनी के दौरान शुरू हुआ विवाद तिलक तक पहुंचते-पहुंचते इतना बढ़ गया कि शादी ही रुक गई।

रिंग सेरेमनी में दूल्हे के मुंह से आई शराब की गंध
जानकारी के अनुसार, मैरिज हाल में रिंग सेरेमनी की रस्म चल रही थी। तभी दुल्हन को दूल्हे के मुंह से शराब की गंध महसूस हुई। पहले तो उसे भरोसा नहीं हुआ, लेकिन ध्यान से देखने पर यह साफ हो गया। दुल्हन ने तुरंत इस पर आपत्ति जताई और दूल्हे के पिता से शिकायत की, लेकिन वह भी नशे में थे। इस पर दुल्हन ने उसी समय शादी से इनकार कर दिया।

रिश्तेदारों के समझाने पर मानी, लेकिन विवाद जारी रहा
अचानक लिए गए इस फैसले से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने माहौल संभालने की कोशिश की। सामाजिक दबाव और इज्जत की बात कहकर दुल्हन को मनाया गया, जिसके बाद वह तिलक की रस्म के लिए तैयार हो गई।

तिलक के बाद दूल्हे की हरकत से टूटा सब्र
तिलक समारोह के दौरान दूल्हा फिर से नशे में नजर आया और मंच पर डांसरों के साथ नाचने लगा। यह देखकर दुल्हन का सब्र टूट गया। उसने सबके सामने साफ शब्दों में कह दिया कि वह यह शादी नहीं करेगी। इसके बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।

शादी को लेकर अब भी बना हुआ है संशय
स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी की तारीख अभी कुछ दिन बाद की है। दोनों परिवार मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी हुई है। अब यह स्पष्ट नहीं है कि शादी होगी या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।